एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: रोज करें ये 3 कार्डियो एक्सरसाइज, मोटापा रहेगा दूर

Weight Loss Cardio Exercise- अगर आप कोरोना की वजह से जिम नहीं जा रहे तो घर पर रहकर ये 3 कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे आपका वजन तेजी से कम होगा और बॉडी को स्ट्रेंथ मिलेगी.

Weight Loss Exercise: कोरोना काल में जिम बंद हैं ऐसे में बहुत सारे लोगों के वर्कआउट पर इसका असर हुआ है. जो लोग सिर्फ जिम जाकर अपनी फिटनेस को मेंटेन रखते थे, घर पर रहने से उनका वजन बढ़ने लगा है. हालांकि आप घर में रहकर भी कुछ फिट रहने वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं. आज हम आपको फिट रहने के लिए 3 ऐसी कार्डियो एक्सरसाइज बता रहे हैं जिन्हें आप बिना किसी इक्विपमेंट के कर सकते हैं. अगर आप इन्हें सुबह के वक्त करेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा. सुबह एक्सरसाइज करने से आपका बॉडी फैट तेजी से बर्न होता है. ऐसे में आप इन तीन कार्डियो एक्सरसाइज को कर सकते हैं. इन्हें करने से बिना एक्सरसाइज के आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा. 

1- रनिंग और वॉक- वजन कम करने के लिए सबसे अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है रनिंग. शरीर में तेजी से कैलोरी और फैट बर्न करने के लिए ये सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज है. रनिंग करने से आपके शरीर का एक्स्ट्रा फैट बहुत तेजी से कम होने लगता है. जरूरी नहीं है कि आप तेज ही दौड़े आप अपने स्टेमिना के हिसाब से स्पीड रख सकते हैं. आप चाहें तो फास्ट वॉक भी कर सकते हैं. 

2- सीढ़ी चढ़ें- वजन कम करने के लिए दूसरी कार्डियो एक्सरसाइज है सीढ़ी चढ़ना. आज से ही सीढ़ी चढ़ने की आदत बना लें. ये बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज में से एक है. सीढ़ी चढ़ने से फैट और कैलोरी बहुत जल्दी बर्न होती हैं. सीढ़ी चढ़ने में मांसपेशियों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इससे पैर भी मजबूत होते हैं. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो दिन  में 10 से 15 बार सीढ़ियों पर चढ़ने और उतरने की आदत बना लें. हालांकि कई लोग घुटनों की समस्या होने की वजह से सीढ़ी नहीं चढ़ पाते हैं. 

3- रस्सी कूदना- घर पर आसानी से की जाने वाली कार्डियो एक्सरसाइज है रस्सी कूदना. रस्सी कूदने से तेजी से कैलोरी बर्न होती है. स्किपिंग से पैर और कंधे भी मजबूत होते हैं. आप खाना खाने के 2 घंटे बाद या सुबह के वक्त इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं. जितना संभव हो उतनी तेजी से रस्सी कूदें. अगर आप 15-20- मिनट रस्सी कूदते हैं तो इससे आपकी करीब 200 से 2500 कैलोरी बर्न होती हैं. घर पर की जाने वाली ये बेस्ट एक्सरसाइज है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

ये भी पढ़ें: इन चीजों के साथ करें शहद का सेवन, गायब हो जाएगा मोटापा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget