एक्सप्लोरर

बेर भी है बड़े काम की चीज... स्किन से लेकर हड्डियों तक की इन समस्याओं को करता है दूर

Ber Health Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर बेर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं. चीनी सेब के नाम से भी जाना जाता है. जानते हैं इस बारे में

Ber Health Benefits: लाल,गुलाबी और पीले रंग का छोटा सा फल बेर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसे चीनी सेब के नाम से भी जाना जाता है. ये एक मौसमी फल है और इससे ना सिर्फ स्वाद के लिए खाया जा सकता है बल्कि इसके औषधीय गुणों के चलते भी इसका सेवन करना चाहिए. इस फल का इस्तेमाल खाने के अलावा दवाइयों के बनाने में भी किया जाता है, वैसे तो इससे सेहत को अनेकों फायदे हैं लेकिन आज हम इससे मिलने वाले पांच फायदे के बारे में बात करेंगे

बेर से सेहत को मिलने वाले फायदे

अनिद्रा की समस्या दूर करे-अनिद्रा की समस्या में भी बेर फायदा पहुंचा सकता है बेर का इस्तेमाल चाइनीस मेडिसिन में इस्तेमाल किया जाता है इससे इनसोम्निया जैसे नींद की परेशानी को ठीक करने में मदद मिलती है. बता दें कि फल और इसके बीज दोनों में से सेपोनीन और पॉलिसैक्राइड्स जैसे फ्लेवोनॉयड प्रचुर मात्रा में होते हैं, सपोनिन को अच्छी और गहरी नींद लाने में सहायक माना जाता है. ये आपके नर्वस सिस्टम को शांत करता है और गहरी नींद आती है.

कब्ज की समस्या में फायदेमंद-स्टडी बताती है कि करीब 22 फीसदी भारतीय क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन से जूझते हैं. इसके इलाज में बेर का फल अहम भूमिका निभाता है. बेर में इतना फाइबर होता है कि आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करता है और आपका कॉन्स्टिपेशन कहां गायब हो जाएगा है आपको पता भी नहीं चलेगा. बेर फाइबर और कार्ब्स का एक अच्छा स्रोत है जो पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है. इससे आप पूरे दिन ऊर्जावान रह सकते हैं.

ब्लड सर्कुलेशन ठीक करे-बेर में आयरन और फास्फोरस की बहुत अधिक मात्रा होती है, जिस वजह से ये ब्लड सरकुलेशन को भी रेगुलेट करता है. वहीं जिन लोगों को एनीमिया की समस्या होती है उनके लिए भी बेर काफी फायदा पहुंचाता है.ये आपके शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है.ये शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या में सुधार करता है, जिससे हृदय भी स्वस्थ रहता है.

हड्डियों को मजबूत बनाए-एनसीबीआई की एक रिपोर्ट बताती है कि बेर में हड्डियों को स्वस्थ रखने के गुण होते हैं, क्योंकि इसमें कैल्शियम और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण खनिज अधिक मात्रा में होते हैं. इसी कारण बेर का सेवन हड्डियों के कार्य और लचीलापन को प्रभावित करने वाले ऑस्टियोपोरोसिस जैसे विकारों को रोकता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है.

चेहरे को चमकदार बनाए-बेर चेहरे के लिए भी काफी फयादेमंद होता है, क्यों कि इसमें विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं.इसमें मौजूद तत्व चेहरे से फाइन लाइंस, पिगमेंटेशन दूर करने के अलावा त्वचा को चमकदार बनाने में कारगर होता है.

कैंसर के रोकथाम में मददगार-बेर में अमीनो एसिड, बायोएक्टिव पदार्थ और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मानव कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में आवश्यक माने गए हैं, बेर में इनका मौजूद होना ये बताता है कि इसका सेवन कैंसर की रोकथाम के लिए प्रभावी हो सकता है. हालांकि बेर को कैंसर का उपचार नहीं मान सकते.

ये भी पढ़ें: लुपस रोग से जूझ रहीं सिंगर सेलेना गोमेज, कितनी खतरनाक है ये बीमारी? क्या हैं लक्षण और इलाज? जानें सबकुछ

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget