एक्सप्लोरर

शरीर में हो रही हैं ये दिक्कतें तो जमीन पर सोना शुरू कर दें, एक हफ्ते में दिखेगा फायदा

क्या आपकी भी पीठ में अकड़न और दर्द रहता है. या सुबह उठते ही कमर के दर्द से परेशान रहते हैं. आज से ही जमीन पर सोना शुरू कर दें. जमीन पर सोने के कई सारे फायदे हैं.

आजकल की लाइफस्टाइल काफी ज्यादा मॉर्डन और फास्ट है. लोगों को मुलायम गद्दों पर सोना काफी ज्यादा पसंद होता है. ज्यादातर लोग बेड पर मोटे से मोटा गद्दा का इस्तेमाल करते हैं. जमीन पर सोना तो अब पुराने ख्याल वाले लोगों की बात हो गई है. आजकल लोग अपने बेड से किसी भी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं है. ऑफिस की थकावट के बाद एक व्यक्ति को लगता है कि कैसे भी अपने घर पहुंचकर चैन की नींद ले. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इतने ज्यादा आराम के बावजूद काफी ज्यादा पीठ और कमर के दर्द से परेशान रहते हैं. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके भी शरीर में छोटी-मोटी किसी भी तरह का दर्द है तो आप जमीन पर सोना शुरू कर दें. आपको हफ्ते के अंदर इससे इतना ज्यादा फायदा मिलेगा जो आप विश्वास भी नहीं कर पाएंगे. भले ही शुरुआत में आपको सोने में बिल्कुल भी आराम नहीं मिलेगा लेकिन बाद में इसके कई सारे फायदे मिलेंगे. 

जमीन पर सोने का क्या है सही तरीका?

सबसे पहले एक पतली सी चटाई या कारपेट लें. अगर आपको असुविधा हो रही है तो चटाई पर कोई पतला सा गद्दा बिछा लें. इससे हड्डियों का अलाइनमेंट ठीक रहता है. 

अगर आपको काफी ज्यादा पीठ में दर्द होता है तो जमीन पर सोते वक्त पीठ के बल ही सोएं. इससे रीढ़ की हड्डी को काफी ज्यादा आराम मिलेगा. 

जमीन पर जब आप सोने की आदत बनाते हैं तो पतले तकिए का ही इस्तेमाल करें . इससे आपकी आदत भी बनेगी और बिना तकिया सोने से सांस लेने की परेशानी भी दूर रहेगी. 

जमीन पर सोने के लिए मुलायम गद्दे का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे आपके शरीर में दर्द शुरू हो जाएगी. 

जमीन पर सोने के अनोखे फायदे

रीढ़ की हड्डी रहेगी एकदम ठीक

जमीन पर सोने से रीढ़ की हड्डी में दर्द और अकड़न कम होती है. जब आप गद्देदार गद्दे पर सोते हैं तो रीढ़ की हड्डी अकड़ जाती है. जिसका सीधा असर दिमाग पर पड़ता है. रीढ़ की हड्डी सेंट्रल नर्वस सिस्टम से जुड़ा हुआ रहता है. इसका सीधा कनेक्शन ब्रेन से जुड़ा हुआ है. 

मांसपेशियों को मिलता है आराम

जमीन पर सोने से कंधे और कूल्हे में होने वाले दर्द से बहुत आराम मिलता है. इससे पीठ दर्द, कंधा और गर्दन की दर्द में राहत मिलती है. 

पीठ दर्द में राहत

जो लोग जमीन पर सोते हैं उनका पोश्चर ठीक रहता है और कमर दर्द भी कम हो जाती है. 

शरीर का टेंपरेचर होता है कम

जमीन पर सोने से शरीर का टेंपरेचर हो जाता है कम. वहीं बेड पर सोने से शरीर की गर्मी बढ़ जाती है. जिससे बॉडी का टेंपरेचर बढ़ने लगता है. 

ब्लड सर्कुलेशन रहता है ठीक

जमीन पर सोने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है. जिसके कारण मांसपेशियों को आराम मिलता है और तनाव कम हो जाता है. 

यह भी पढ़ें: कार्टून देखते देखते 5 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, सर्दी में ऐसे रखें अपने बच्चों का ख्याल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget