एक्सप्लोरर

मानसून में भूल से भी ना खाएं ये सब्जियां, हो सकती हैं पेट से जुड़ी बीमारियां

मानसून के मौसम में कई सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें खाने से पेट की बीमारियां हो सकती हैं. आइए जानते हैं, कौन-सी सब्जियां इस मौसम में खाने से बचना चाहिए.

बरसात का मौसम ताजगी और ठंडक लेकर आता है, लेकिन इस समय में हेल्थ का खास ख्याल रखना पड़ता है. इस मौसम में कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें खाने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं. इन सब्जियों में कीटाणु और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानें, कौन-सी सब्जियां मानसून में खाने से बचना चाहिए..

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्ता गोभी और सलाद मानसून में जल्दी दूषित हो जाती हैं. इनमें कीटाणु और कीड़ों के अंडे पनप सकते हैं, जिससे पेट में संक्रमण हो सकता है. इसलिए, इस मौसम में इन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए.इनकी सफाई करना मुश्किल होता है, इसलिए बरसात के मौसम में इन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए. 

मशरूम
मानसून में मशरूम खाने से परहेज करें. मशरूम नमी वाले वातावरण में पनपते हैं और इस मौसम में इनमें हानिकारक बैक्टीरिया और विषैले पदार्थ हो सकते हैं. इससे पेट की समस्याएं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इसके बजाय, आप लौकी, टिंडा और कद्दू जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, जो इस मौसम में अधिक सेफ और हेल्दी होती हैं. 

बैंगन
बरसात में बैंगन का खाने से बचना चाहिए. इस मौसम में बैंगन में कीड़े और बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं, जो आपके पाचन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकते हैं. इसके अलावा, बैंगन में कुछ रसायन होते हैं जो मानसून में एलर्जी का कारण बन सकते हैं. इन रसायनों के कारण आपको खुजली, सूजन या अन्य एलर्जी की समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए, बेहतर होगा कि बरसात के मौसम में बैंगन खाने से परहेज करें.  

फूलगोभी
फूलगोभी में छोटे-छोटे कीड़े और बैक्टीरिया छिपे रहते हैं, जिन्हें धोना मुश्किल होता है. मानसून में फूलगोभी खाने से पेट में गैस और अपच की समस्या हो सकती है. इसलिए, बरसात के मौसम में फूलगोभी खाने से बचें और सुरक्षित सब्जियों का चुनाव करें. 

प्याज और लहसुन
मानसून में प्याज और लहसुन कम खाना चाहिए.  इन्हें अंडे, मांस और मछली के साथ बहुत कम मात्रा में ही खाएं. इस मौसम में ज्यादा प्याज और लहसुन खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए, बरसात के दौरान इनका सेवन सावधानी से करें. 

सावधानियां

  • सब्जियों को अच्छे से धोकर और पकाकर ही खाएं.
  • बाजार में मिलने वाली कटी-फटी और गंदी सब्जियों को न खरीदें.
  • घर पर पकी हुई और ताजगी भरी सब्जियों ही बनाएं और खाएं.
  • मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियों की जगह लौकी और कद्दू जैसी सब्जियों को प्राथमिकता दें. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : 
सीने में हो रही है लगातार जलन तो हो जाएं सावधान, लंग कैंसर के हो सकते हैं संकेत

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा
मेमोरी लॉस से बचाने में मदद कर सकती है एरोबिक्स, स्टडी में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget