एक्सप्लोरर

इस तरह के खाने से शरीर में बढ़ता है पित्त दोष, पित्त विकार वाले लोग इन चीजों से रहें दूर

अगर आपके शरीर में पित्त दोष है तो आपको अपने खाने-पीने को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है. गर्म तासीर के भोजन और खट्टे फलों से शरीर में पित्त विकार बढ़ जाता है. ऐसे में आपको कुछ खास फल सब्जियों और ड्राइफ्रूट्स से परहेज रखना चाहिए. आइये जानते हैं पित्त वाले लोगों को क्या नहीं खाना चाहिए.

पित्त दोष (Pitta Dosha) वाले लोगों को पेट में एसिडिटी और कब्ज (Acidity and Constipation ) की समस्या बनी रहती है. पित्त दोष होने पर खाना अच्छी तरह से डायजेस्ट नहीं हो पाता है. स्वस्थ रहने के लिए शरीर में पित्त का संतुलन होना जरूरी है. ऐसे लोगों को खाने में ठंडी और मीठी चीजों का सेवन करना चाहिए. पित्त वाले लोगों को गर्म तासीर वाला खाना और खट्टी चीजें से परहेज करना चाहिए. इससे शरीर में पित्त बढ़ता है. अगर आपके शरीर में लाल चकते या फोड़े-फुंसी हो जाते हैं या आपको एसिडिटी रहती है तो आपको पित्त विकार है. अगर आपको बहुत जल्दी गुस्सा आता है तो समझ जाएं कि शरीर में पित्त प्रकृति है. पित्त को कंट्रोल करने के लिए आपको खाने में संतुलन बनाने की जरूरत है. आपको कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है. 

1- मिर्च- मसाले वाला खाना- अगर आपको पित्त दोष है तो आपको मिर्च-मसाले वाले खाने से परहेज करना चाहिए. ऐसा खाना आपको नुकसान कर सकता है. लाल मिर्च की तासीर गर्म होती है जिससे शरीर में पित्त ज्यादा बनता है. आपको खाने में काली मिर्च, दालचीनी, तेजपत्ता, लौंग आदि के सेवन से बचना चाहिए. 

2- ड्राय फ्रूट्स- सूखे मेवा की तासीर बहुत गर्म होती है. जिन लोगों को पित्त विकार रहता है उन्हें कम मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए. आपको काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता और अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए. आप चाहें तो बादाम को भिगोकर खा सकते हैं. 

3- खट्टे फल- पित्त वाले लोगों को खट्टे फलों से भी परहेज करना होता है. खट्टी चीजें शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ाती हैं. आपको संतरा, मौसंमी, कीवी और चकोतरा जैसे फल नहीं खाने चाहिए. इसकी जगह आप तरबूज, खीरा और सेब खा सकते हैं. 

4-  चाय- कॉफी- पित्त वाले लोगों को कैफीन युक्त खाने से बचना चाहिए. कैफीन युक्त चीजें जैसे कॉफी, चाय,सोडा और चॉकलेट्स कम मात्रा में लेने चाहिए. इससे पित्त बढ़ता है. आप इसकी जगह हर्बल टी या ग्रीन टी पी सकते हैं. 

5- गर्म तासीर की सब्जी और दालें- पित्त वाले लोगों को गर्म तासीर की सब्जियों से भी परहेज रखना चाहिए. इसके साथ ही चिपचिपी सब्जियों जैसे बैंगन, अरबी, भिंडी, कटहल, सरसों का साग भी नहीं खाना चाहिए. पित्त को संतुलित रखने के लिए आप पालक, बींस, परवल और सीताफल खा सकते हैं. गर्म तासीर की दालों से भी परहेज करें. आप मूंग की दाल खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: विटामिन C की कमी से स्कर्वी रोग और फेफड़ों में कमजोरी समेत हो सकती हैं कई बीमारियां

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
वर्क लाइफ बैलेंस के लिए क्या है 52/17 रूल, इससे कैसे बढ़ती है प्रोडक्टिविटी?
Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget