एक्सप्लोरर

Autism Therapy: ऑटिज्म में मददगार हो सकती है ये थेरेपी, जानें क्या करना होगा

Autism: ऑटिज़्म एक तरह की मानसिक बीमारी है, जिससे पीड़ित बच्चों का मानसिक विकास पूरी तरह से नहीं हो पाता है. सामान्य दिखने वाले ये बच्चे भी अजीबो-गरीब काम करते दिख जाते हैं.

Autism Special Therapy: अक्सर आपने कई जगहों पर ऐसे बच्चे देखे होंगे जिनके हाव-भाव अलग से होते हैं. ये बच्चे सुनने के बाद भी बात को अनसुना कर देते हैं, दूसरे बच्चों के मुकाबले ज्यादा ही गुमसुम, चुपचाप नजर आते हैं. ऐसा लगता है कि इनका ध्यान कहीं और ही है. ऐसे बच्चे ऑटिज्म (Autism) बीमारी से ग्रसित होते हैं. ऑटिज्म एक तरह की मानसिक बीमारी होती है. इस बीमारी की वजह से बच्चों का व्यवहार बदल जाता है.
 
आम तौर पर हर इंसान का दिमाग एक साथ काम करता है, लेकिन ऑटिज्म से पीड़ित बच्चे के दिमाग के सभी हिस्से एक साथ काम नहीं करते हैं. इसलिए, वो ठीक से बात तक नहीं कर पाते हैं, और दूसरों के सामने जाने से भी घबरा जाते हैं. ऐसे बच्चों के लिए दुनियाभर के हेल्थ एक्सपर्ट्स ने कई तरह की थेरेपी (Autism Therapy) तैयार की है, जो उन्हें ऑटिज्म से उबरने में मदद करती हैं. हालांकि इन थेरेपी का इस्तेमाल किसी एक्सपर्ट की सलाह पर ही करनी चाहिए..
 
स्पीच थेरेपी
स्पीच थेरेपी (Speech Therapy) की मदद से ऑटिज्म डिसऑर्डर से पीड़ित बच्चे का इलाज किया जाता है. इस थेरेपी के इस्तेमाल के बाद, बच्चा अपने मन की बात को दूसरों को आसानी से बता या समझा सकता है. इस थेरेपी में बोलने के साथ-साथ ही इशारों, पेंटिग्स, और राइटिंग जैसे तरीकों से ऐसे बच्चों को अपनी बात दूसरों को बताना या समझाना सिखाया जाता है.
 
बिहैवियर कम्युनिकेशन थेरेपी
बिहैवियर कम्युनिकेशन थेरेपी (Behavior Communication Therapy) में बच्चों सिखाया जाता है कि उन्हें दूसरे लोगों से किस तरह से बात करनी है. इस थेरेपी की मदद से उन्हें बताया जाता है कि स्कूल में, घर में या कहीं बाहर अपने आप को किस तरह से प्रजेंट करना है. लोगों के साथ किस तरह का व्यवहार करना है, इसकी भी सीख दी जाती है. 
 
बिहेवियर थेरेपी
ऐसे बच्चे जो ऑटिज्म डिसऑर्डर के शिकार होते हैं, उन्हें बात-बात पर गुस्सा आता है. ऐसे में उन्हें बिहैवियर थेरेपी (Behavior Therapy) दी जाती है. जिसकी मदद से ऐसे बच्चों को गुस्से पर काबू पाना सिखाया जाता है. इस थेरेपी की मदद से बच्चों की सोच लोगों और समाज के प्रति सकारात्मक होती है.
 
एजुकेशनल थेरेपी
ऑटिज़्म से पीड़ित बच्चों को खास तौर पर एक अलग तरह की एजुकेशन दी जाती है. चूंकि इन बच्चों को दूसरे बच्चों के साथ बैठाना कठिन काम होता है. इसलिए ऐसे में बच्चों को अलग तरह से पढ़ाया जाता है, ताकि ये समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें और अपनी काबिलियत साबित कर सकें. इसके लिए उन्हें एजुकेशनल थेरेपी (Educational Therapy) दी जाती है.
 
ये भी पढ़ें 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Malaria Test : मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
मलेरिया टेस्ट कब कराना चाहिए? एक्सपर्ट से जानिए सही समय और जांच के तरीके
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
सुबह सिर्फ 10 मिनट का ये योगा बदल देगा आपका दिन, एनर्जी, फोकस और फिटनेस तीनों में होगा फायदा 
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget