एक्सप्लोरर

Weight Loss Medicine Side Effects: कहीं आप भी तो नहीं ले रहे वेट लॉस वाले इंजेक्शन, किडनी, लिवर और हार्ट को कर रहीं खोखला

Weight Reduction Facts: आज के समय में लोग वजन कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते रहते हैं, इसी में आजकल इंजेक्शन लेने का क्रेज भी बढ़ा है. चलिए आपको बताते हैं कि यह कैसे आपके लिए खतरनाक है.

Weight Loss Therapy: आजकल लोग  वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं, डाइट, एक्सरसाइज से लेकर दवाओं और इंजेक्शन तक. पिछले कुछ सालों में GLP-1 इंजेक्शन जैसे सेमाग्लूटाइड और लिराग्लूटाइड  तेजी से लोकप्रिय हुए हैं. हॉलीवुड से लेकर भारत तक, कई लोग इन दवाओं का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए कर रहे हैं. लेकिन क्या यह सचमुच पूरी तरह सुरक्षित हैं?

हाल की रिसर्च और डॉक्टरों की राय बताती है कि इनके फायदे तो हैं, लेकिन जोखिम भी कम नहीं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं कि यह आपके लिए कैसे खतरनाक है और डॉक्टर इसको लेकर क्या कहते हैं. 

कैसे काम करते हैं ये इंजेक्शन?

GLP-1 इंजेक्शन शरीर में भूख को कंट्रोल करते हैं और ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद करते हैं. इन्हें पहले डायबिटीज के इलाज के लिए मंजूरी मिली थी, लेकिन बाद में पाया गया कि यह वजन कम करने में भी कारगर हैं. यही कारण है कि मोटापा या ओवरवेट की समस्या से जूझ रहे लोग बड़ी संख्या में इनका इस्तेमाल करने लगे हैं.

फायदे क्या हैं?

  • कई क्लिनिकल ट्रायल्स में पाया गया कि सेमाग्लूटाइड लेने वाले मरीजों का वजन 15-20 प्रतिशत तक कम हुआ.
  • अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन दवाओं ने हृदय रोग (हार्ट अटैक, स्ट्रोक) का खतरा भी घटाया है.
  • मोटापे के साथ जुड़े डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल पर भी इनका पॉजिटिव असर देखा गया है.

 कितना होता है खतरा?

हर चीज के दो पहलू होते हैं, फायदे और नुकसान. इसके फायदे बड़े हैं, लेकिन रिसर्च और रिपोर्ट्स ने इनके साइड इफेक्ट्स को भी उजागर किया है.

किडनी पर असर- कुछ केस रिपोर्ट्स में पाया गया कि जिन मरीजों को पहले से किडनी की समस्या थी, उनमें इंजेक्शन लेने के बाद तेजी से किडनी फेल होना जैसी स्थिति पैदा हुई.

लीवर और पैनक्रियाज- दवा के दौरान लगातार मतली, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण आम हैं. वहीं, कुछ मरीजों में पैनक्रिएटाइटिस और गॉलब्लैडर की समस्या रिपोर्ट हुई है.

हार्ट- आमतौर पर इनका हृदय पर सकारात्मक असर माना गया है, लेकिन दवा-इंटरैक्शन और व्यक्तिगत हिस्ट्री के कारण कुछ लोगों में रिस्क भी बढ़ सकता है.

डॉक्टर क्या कहते हैं?

नई दिल्ली स्थित एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. राजीव सिंगला के अनुसार, “वेट-लॉस इंजेक्शन कई मरीजों के लिए कारगर साबित हुए हैं. लेकिन यह किसी भी हालत में ‘सेल्फ-ट्रायल’ वाली दवा नहीं है. जिन लोगों को पहले से किडनी, लिवर या पैनक्रियास की बीमारी है, उन्हें डॉक्टर की निगरानी के बिना यह इंजेक्शन नहीं लेना चाहिए. दवा शुरू करने से पहले बेसलाइन ब्लड टेस्ट जैसे किडनी फंक्शन, लिवर फंक्शन और ब्लड शुगर जरूर करवाना चाहिए. दवा के दौरान लगातार उल्टी, पीलिया, पेट दर्द या यूरिन कम होने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें.”

क्या करें और क्या न करें?

  • दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें, खुद से इंजेक्शन शुरू न करें.
  • किडनी और लिवर की जांच करवाते रहें.
  • लगातार साइड इफेक्ट्स दिखें तो इंजेक्शन बंद करें और डॉक्टर को दिखाएं.
  • हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को नजरअंदाज न करें, ये अभी भी वेट लॉस का सबसे सुरक्षित और टिकाऊ तरीका है.

वेट लॉस करने के इस इंजेक्शन ने मेडिकल साइंस में नई उम्मीद जगाई है और मोटापे के खिलाफ एक कारगर हथियार साबित हो रहे हैं. लेकिन इसके फायदे और नुकसान दोनों ही पहलू हैं. अगर आप भी इसे अपनाने का सोच रहे हैं, तो याद रखें यह कोई जादुई इंजेक्शन नहीं है. डॉक्टर की सलाह और रेगुलर हेल्थ मॉनिटरिंग के बिना यह आपकी किडनी, लिवर और हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है.

इसे भी पढ़ें- House, Anushka Sharma Alibaug Villa: इंटरनेट पर ढूंढे से नहीं मिलेंगी किंग कोहली के घर की ये तस्वीरें, इतना शानदार कि आप भी हो जाएंगे फैन

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
₹74 की दवा पर MRP ₹4981, 214 अस्पतालों में कीमतों का बड़ा खेल
₹74 की दवा पर MRP ₹4981, 214 अस्पतालों में कीमतों का बड़ा खेल
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
मेडिकल सेक्टर में किस खोज के लिए दिया गया नोबेल, इससे क्या फायदा?
मेडिकल सेक्टर में किस खोज के लिए दिया गया नोबेल, इससे क्या फायदा?

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- 'हमें क्यों रोका, हम...'
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- हमें क्यों रोका?
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
इंडिया गठबंधन मार्च: RJD सांसद बोले- 'इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक…'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget