एक्सप्लोरर

भारत में पहली बार बिल्ली के दिल में लगा पेसमेकर, जानिए कहां हुआ ये चमत्कार

भारत में पहली बार एक बिल्ली को पेसमेकर लगाया गया है. उसके दिल की धड़कन खतरनाक तौर से काफी नीचे गिर गई थी. जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उसकी सर्जरी कर पेसमेकर लगाया. अभी वह ठीक है.

Cat Pacemaker in India: अब तक आपने इंसानों को पेसमेकर लगते सुना या देखा होगा लेकिन भारत में पहली बार किसी बिल्ली को पेसमेकल लगाया गया है. पुणे (Pune) की 7 साल की बिल्ली पिल्लू ने इतिहास रच दिया है. उसके दिल की धड़कन सामान्य 160 बीट्स प्रति मिनट से गिरकर सिर्फ 50 रह गई थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पेसमेकर लगाकर उसके हार्ट रेट को कंट्रोल किया.

बिल्ली को किस तरह की प्रॉब्लम्स

बिल्ली पिल्लू के मालिक अजय हिरुलकर ने बताया कि उन्होंने देखा पहले जो पिल्लू फुर्ती से अलमारी पर चढ़ जाती थी, अब कुर्सी पर चढ़ने में भी मुश्किल हो रही थी. जांच में पता चला कि उसे मायोकार्डाइटिस (Myocarditis), जो दिल का सूजन है और बाद में दिल की मांसपेशियों के पतले होने की समस्या (DCM) हो गई है. इससे उसकी दिल की धड़कन (Heartbeat) खतरनाक रूप से कम हो गई थी.

पेसमेकर की सर्जरी

पिल्लू की जान बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम ने उसके चेस्ट में पेसमेकर (Pacemaker) लगाया. यह सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि बिल्ली के दिल (Cat Heart) की दीवारें पतली होती हैं. फिर भी, सर्जरी सफल रही और अब पिल्लू धीरे-धीरे ठीक हो रही है.

क्या होता है थर्ड-डिग्री AV ब्लॉक

यह एक गंभीर स्थिति होती है जिसमें दिल के ऊपरी और निचले हिस्सों के बीच की विद्युत संकेतों की प्रक्रिया रुक जाती है, जिससे दिल की धड़कन बहुत धीमी हो जाती है. इसका इलाज पेसमेकर से किया जाता है, जो दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखता है.

पालतू जानवरों की आदतें बदले तो अलर्ट हो जाएं

पिल्लू की बीमारी से पता चलता है कि अगर पालतू जानवर की आदतों में बदलाव दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. सही देखभाल और समय पर इलाज से उनकी जान बचाई जा सकती है. पिल्लू फिलहाल ठीक हो रही है और उम्मीद है कि वह जल्द ही पहले जैसी फुर्तीली हो जाएगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Side Effects Of Drinking Tea: रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
रोज सुबह चाय पीने के होते हैं भयंकर नुकसान, जान लें
UTI in Women: महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
महिलाओं में बार-बार क्यों होता है UTI, जानें किन बातों का रखें ख्याल?
Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?
एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget