एक्सप्लोरर

क्या है इरिटेबल मेल सिंड्रोम? जिसकी वजह से लड़कों को भी होती है 'मूड स्विंग्स' की प्रॉब्लम

30 की उम्र से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल धीरे-धीरे कम होने लगता है. टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने की वजह से उनमें इरिटेबल मेल सिंड्रोम की दिक्कत पैदा होती है. इसे एंड्रोपॉज़ भी कहा जाता है.

Irritable Male Syndrome: पीरियड्स के दौरान महिलाएं अक्सर मूड स्विंग्स की प्रॉब्लम फेस करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूड स्विंग्स की प्रॉब्लम सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी होती है? जी हां आप सही सुन रहे हैं. पुरुष भी इरिटेबल मेल सिंड्रोम के लक्षणों का सामना करते हैं. इरिटेबल मेल सिंड्रोम एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें पुरुष चिड़चिड़ापन, घबराहट, डिप्रेशन और सुस्ती का सामना करते हैं. इस दौरान पुरुषों में हार्मोनल चेंजेस होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें चिंता, क्रोध और निराशा जैसे अनुभव होते हैं.  

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने की वजह से इरिटेबल मेल सिंड्रोम की दिक्कत पैदा होती है. इसे एंड्रोपॉज़ भी कहा जाता है. पुरुषों में बनने वाला टेस्टोस्टेरोन एक सेक्स हार्मोन है. 30 की उम्र से टेस्टोस्टेरोन का लेवल पुरुषों में धीरे-धीरे कम होने लगता है. इस हार्मोन का संबंध फिटनेस, एनर्जी, सेक्स ड्राइव और सेल्फ कॉन्फिडेंस से है. टेस्टोस्टेरोन का कम लेवल ही पुरुषों के मूड स्विंग्स का कारण बनता है. इरिटेबल मेल सिंड्रोम से पीड़ित पुरुष अक्सर भावनाओं में बदलाव जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करते हैं. इसकी वजह से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कठिनाइयां पैदा होती हैं. 

इरिटेबल मेल सिंड्रोम के लक्षण

1. गुस्सा और चिड़चिड़ापन
2. मूड स्विंग्स
3. इमोशन्स को एक्सप्रेस करने में दिक्कत 
4. अकेला रहना पसंद करना
5.  सिरदर्द
6. मांसपेशियों में तनाव
7. आंत से जुड़ी समस्याएं

इरिटेबल मेल सिंड्रोम से छुटकारा कैसे पाएं?

इरिटेबल मेल सिंड्रोम होने के पीछे कोई एक कारण नहीं है. कई कारक इस कंडीशन को पैदा करने का कारण बनते हैं. हालांकि इस समस्या से छुटकारा पाना इतना भी मुश्किल नहीं है. आइए जानते हैं कि इरिटेबल मेल सिंड्रोम से आप कैसे छुटकारा पा सकते हैं. 

1. मूड और बिहेवियर में होने वाले बदलावों के प्रति सचेत रहें. इस बात को समझने की कोशिश करें कि इसका प्रभाव कब आप पर पड़ सकता है.

2. अपने इमोशन्स में हो रहे बदलावों को समझें. अपने किसी करीबी दोस्त से इस बारे में बात करें.

3. अपने इमोशन्स पर काबू पाने के लिए योग, एक्सरसाइज का सहारा लें. माइंडफुलनेस मेडिटेशन में शामिल हों. अपनी कोई मनपसंदीदा एक्टविटी करें.  

4. एक्सरसाइज रोजाना करें. हेल्दी और बैलेंस फूड डाइट लें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: शरीर की सारी गंदगी निचोड़ लेता है करेला, रोज खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
Diabetes: डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय
डायबिटीज में अचार, पापड़ और चटनी कितनी सही? जानें एक्सपर्ट की राय

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget