एक्सप्लोरर

क्या अंडा खाने से भी हो सकता है बर्ड फ्लू, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

अमेरिका में बर्ड फ्लू से पहली मौत के बाद सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. एवियन इन्फ्लूएंजा पोल्ट्री फर्म में ज्यादा संक्रामक है. इसलिए खानपान रहन-सहन को लेकर लापरवाही से बचने की सलाह दी जा रही है

Bird Flu Foods : एक तरफ पूरी दुनिया HMPV वायरस से अलर्ट मोड में चल रही है तो दूसरी तरफ अमेरिका में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है. लुइसियाना में H5N1 से पहली मौत होने के बाद इस वायरस को लेकर डर बढ़ गया है. लुइसियाना के मेडिकल डिपार्टमेंट ने बताया कि अमेरिका में हाइली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लूएंजा (HPAI) या H5N1 से पहली मौत हुई है. मरने वाले शख्स की उम्र 65 साल थी, उसने अपने घर के पीछे कई जंगली पक्षी पाल रखे थे, जिनके संपर्क में आने के बाद वह H5N1 का शिकार बना.

अभी तक इस वायरस के इंसानों से इंसानों में फैलने के सबूत नहीं मिले हैं. ऐसे में पक्षियों खासकर मुर्गियो से बचकर रहने की सलाह दी जा रही है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं क्या मुर्गियों के अंडे घर में रखना या उन्हें खाना सुरक्षित है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से...

यह भी पढ़ें :कौन छीन रहा जुगनुओं की जिंदगी, उनके अस्तित्व पर क्यों मंडरा रहा खतरा

क्या अंडे खाने से हो सकता है बर्ड फ्लू

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि किराने की दुकानों में जो अंडे मिल रहे हैं, अगर उन्हें सही तरह से पकाया जा रहा है तो वे सुरक्षित हैं. चूंकि एवियन इन्फ्लूएंजा (HPAI) पोल्ट्री फर्म में ज्यादा संक्रामक है. इसलिए सावधानी रखनी चाहिए, यह संक्रमित पक्षियों और दूषित कपड़ों या जूतों के संपर्क से फैलता है.

क्या बर्ड फ्लू में अंडे खाना खतरनाक हो सकता है

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार, बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षियों के अंडों के रिटेल मार्केट तक पहुंचने की आशंका काफी कम है. एफडीए और USDA ने 2010 में इसकी जांच भी की थी, जिसमें पाया था कि अंडे के छिलके से इंसानों के संक्रमित होने का खतरा बेहद कम है. वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में एमडी अन्ना वाल्ड का कहना है कि ठीक से पकाए गए अंडे खा सकते हैं. ये सुरक्षइत होते हैं लेकिन कच्चे दूध से बचकर रहना चाहिए. खासकर एवियन फ्लू से संक्रमित गायों के दूध को नहीं पीना चाहिए. दूध को उबालकर पीने से इसका खतरा कम होता है.

यह भी पढ़ें : किसी भी वायरस या फ्लू से बचने का ये है घरेलू उपाय, लोहे सी मजबूत रहेगी इम्यूनिटी

कौन से अंडे नहीं खाने चाहिए

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाना को अच्छी तरह पकाकर खाना सेफ होता है. बर्ड फ्लू  से बचना है या बर्ड फ्लू फैलने पर अगर आप अंडे खाना नहीं छोड़ पा रहे हैं तो कोशिश करें कि सॉफ्ट उबले या टूटे, कम पके अंडों को न खाएं. इससे बचकर रहने में ही भलाई है. सीडीसी ने सलाह दी है कि हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को मारने के लिए अंडों को 165 डिग्री फ़ारेनहाइट पर पकाएं. क्योंकि अब तक ठीक से पके अंडों से बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget