एक्सप्लोरर

Pollution For Heart: वायु प्रदूषण से आ सकता है हार्ट अटैक, जानिए हार्ट के लिए कितना खतरनाक है प्रदूषण

Pollution Effects On Heart: दुनिया में हर साल 6 मिलियन लोगो की जान वायु प्रदूषण की वजह से जाती है. बढ़ता प्रदूषण हार्ट का दुश्मन बन रहा है. जानिए प्रदूषण में कैसे रखें अपना ख्याल.

Heart Disease Caused By Air Pollution: दिवाली से पहले ही दिल्ली एनसीआर की हवा में जहर घुलने लगा है. मौसम-शाम हल्की ठंडक के साथ प्रदूषण भी बढ़ने लगा है. हर साल दिवाली पर पराली जलाने और पटाखों की वजह से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण की चादर फैल जाती है. दिवाली के बाद ठंड और स्मॉग लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है. ये धुआं स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है. वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये पॉल्यूशन आपके हार्ट के लिए भी खतरनाक है. वायु प्रदूषण हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियों का जोखिम पैदा कर सकता है. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय तक वायु प्रदूषण में रहने की वजह से हार्ट अटैक और हार्ट की बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ रहा है. 

बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की बड़ी वजह डीजल और पेट्रोल के वाहन हैं. इसके अलावा हर साल पराली जलाने से भी धुआं छाने लगता है. कारखानों और बिजली संयंत्रों से जो धुआं निकलता है वो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. खेती में फर्टिलाइजर, लकड़ी जलाना, सिगरेट का धुआं, वातावरण में पराग और कंस्ट्रक्शन का धुआं बढ़ते प्रदूषण का कारण हैं.

हार्ट के लिए कितना हानिकारक है वायु प्रदूषण?
वायु प्रदूषण का असर आपके हार्ट पर पड़ रहा है. आप दूषित हवा में सांस लेते हैं, तो वायु प्रदूषण यानि इसके पार्टिकल्स फेफड़ों और दिल में पहुंचने वाले रक्तप्रवाह में गहराई तक जा सकता है. इससे लंबे समय में हृदय की बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है.

दिल का दुश्मन है प्रदूषण

  • प्रदूषण रक्त वाहिकाओं को संकरा और हार्ड बना सकता है जिससे शरीर में ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है. 
  • ऐसी स्थिति में ब्लड क्लॉट बनने की संभावना ज्यादा रहती है. 
  • शरीर के दूसरे हिस्सों में खून पहुंचाने के लिए तेजी से पंप करना पड़ता है, जिससे ब्लड प्रैशर बढ़ने लगता है.
  • इससे हार्ट की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ने लगता है.
  • इससे हार्ट की विद्युत प्रणाली प्रभावित हो सकती है जो दिल की धड़कन को नियंत्रित करता है. 
  • इसके कारण आपके शरीर में हार्ट रेट बिगड़ सकता है.
  • यही वजह है कि ये सारे कारण कहीं न कहीं हार्ट फेल के खतरे को बढ़ाते हैं. 
  • जिन लोगों को दिल की समस्या है उन्हें लंबे समय तक वायु प्रदूषण में रहने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. 

वायु प्रदूषण से कैसे बचें?
1- अच्छी डाइट लें- किसी भी तरह के प्रदूषण या संक्रमण से बचने के लिए हेल्दी डाइट लें. इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और आपका शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होगा. डाइट में विटामिन और मिनरल से भरपूर चीजें शामिल करें. इससे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है. खाने में भरपूर हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज शामिल करें. गुनगुना पानी और भरपूर मात्रा में पानी पिएं. 
2- व्यायाम करें- स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूरी है. अगर आपको शरीर को हेल्दी बनाना है और रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालना है तो व्यायाम की आदत बना लें. इससे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा रहता है और हार्ट हेल्दी रहता है. व्यायाम ऐसी जगह करें जहां नैचुरल एयर हो. अगर बाहर प्रदूषण ज्यादा है तो घर में रहकर ही व्यायाम करें. 
3- स्वस्थ आदतें अपनाएं- ऐसी आदतों से दूरी बनाकर रखें जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हैं. प्रदूषण ज्यादा होने पर घर में ही रहें और घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनें. स्मोकिंग और ड्रिंक न करें. कोशिश करें कम से कम पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. साइकिल चलाएं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
Detergent in MDM: बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
बिहार में नमक की जगह बच्चों को खिला दिया डिटर्जेंट, यह कितना खतरनाक?
Heart Valves Disease: सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी
सांस फूलना पड़ा भारी, दिल में छिपी थी बड़ी बीमारी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget