एक्सप्लोरर

स्वाइन फ्लू का एक नया मामला आया सामने, जानें कैसे बचें इस जानलेवा वायरस से

स्वाइन फ्लू एक जानलेवा बीमारी है. जानें स्वाइन फ्लू कैसे फैलता है और आप कैसे इस घातक वायरस से बच सकते हैं.

नई दिल्लीः बटिंडा में कुछ दिन पहले स्वाइन फ्लू का एक मामला सामने आया है. यह इस सीजन में बटिंडा का पहला मामला है. फ्लू का ये मामला उन हजारों अन्य मामलों में से एक है जो भारत में इस साल देखे गए हैं. चलिए जानते हैं आप इस घातक वायरस से कैसे बच सकते हैं.

स्वाइन फ्लू क्या है? - स्वाइन फ्लू H1N1 वायरस के कारण होता है जो कि सूअरों से फैलता है. हालांकि यह वायरस अन्य वायरस का परिणाम भी हो सकता है, जैसे कि H3N2. इस बीमारी का मुख्य लक्षण तेज बुखार और सांस संबंधी संक्रमण है.

स्वाइन फ्लू कैसे फैलता है? - स्वाइन फ्लू एक बेहद संक्रामक बीमारी है. यदि आप संक्रमित सूअरों की देखभाल कर रहे हैं तो आपको स्वाइन फ्लू हो सकता है. जो लोग सूअर का मांस खाते हैं या इस स्थिति से पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में हैं उन्हें भी स्वाइन फ्लू हो सकता है.

कैसे पता करें कि आपको स्वाइन फ्लू है? - स्वाइन फ्लू के लक्षण एक नियमित मौसमी फ्लू से मिलते-जुलते हैं. जैसे ठंड लगना, उल्टी, बुखार, खांसी, गले में खराश, मतली, बहती नाक, शरीर में दर्द, थकान और दस्त शामिल हैं. मौसमी फ्लू की तरह ही स्वाइन फ्लू भी निमोनिया, फेफड़ों में संक्रमण और सांस की समस्याओं के दौरान हो सकता है. यदि इन लक्षणों का उपचार न करवाया जाए तो ये लक्षण बढ़ सकते हैं और गंभीर मामलों में मृत्यु भी हो सकती है.

संक्रमण का जोखिम का खतरा किस आयु वर्ग को हैं? - स्वाइन फ्लू किसी भी उम्र और लिंग वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है. हालांकि, बच्चों और युवा वयस्कों में इसका खतरा अधिक होता है. स्वाइन फ्लू का खतरा उन लोगों में भी अधिक है जो बाहर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज्यादा समय बिताते हैं. यह 65 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए घातक हो सकता है. ये उनके लिए भी घातक है जिनकी कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली है. गर्भवती महिलाओं, अस्थमा, न्यूरोमस्कुलर रोग, हृदय रोग या मधुमेह मेलेटस जैसी बीमारियों वाले लोगों को इस स्थिति से संक्रमित होने का अधिक जोखिम रहता है.

इस फ्लू को डायग्नोमज कैसे किया जाता है? - शारीरिक रूप से आपकी जांच करने और आपके लक्षणों का मूल्यांकन करने के बाद डॉक्टर स्वैब टेस्ट करवाते हैं जिसमें आपके शरीर के तरल पदार्थों के नमूने एकत्र करने के लिए आपके गले में एक स्वैब डाला जाता है.

स्वाइन फ्लू का उपचार और रोकथाम - टैमीफ्लू दवा से स्वाइन फ्लू को ठीक किया जा सकता है. इसके अलावा, दो टीके हैं जो आपको इस स्थिति से बचा सकते हैं. पहला वैक्सीन, जिसे वैक्सिफ़्लु-एस 33 के रूप में जाना जाता है, को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिया जा सकता है. दूसरे को नासोवैक के रूप में जाना जाता है. अन्य उपायों में हाथ की स्वच्छता बनाए रखना, खुद को हाइड्रेटेड रखना और प्रभावित लोगों से दूर रहना शामिल है.

क्या कहते हैं आंकड़े- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि अकेले 2019 में स्वाइन फ्लू के 27000 मामले सामने आए हैं और इस संचारी रोग से 1167 मौतें हुई हैं. एनसीडीसी के आंकड़ों के अनुसार, 5076 मामलों और 206 मौतों के साथ राजस्थान स्वाइन फ्लू के प्रसार के मामले में पहले नंबर पर है. गुजरात 4,839 मामलों और 151 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  में इस वायरस के कारण सांस की बीमारी से पीड़ित 3598 लोगों की स्थिति देखी गई है और इस स्थिति से मरने वालों की संख्या अब तक 31 है.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget