एक्सप्लोरर

पेड़-पौधे लगाते समय हो जाएं सावधान, नहीं तो बढ़ सकता है इन 6 बीमारियों का खतरा

गार्डनिंग करना अक्सर लोगों को खूब पसंद होता है, वो अपने घर पर ढेर सारे पौधे लगाते हैं. लेकिन गार्डनिंग करते समय आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो इन छह बीमारियों खतरा बढ़ सकता है.

Gardening tips: क्या आप भी अपने गार्डन में ढेर सारे पेड़ पौधे लगाते हैं, किचन गार्डन (kitchen garden) से लेकर शो प्लांट और तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाए हुए हैं. पेड़ पौधों की देखभाल एकदम छोटे बच्चों की तरह करनी पड़ती है, जिन्हें समय-समय पर पानी देना होता है, खाद डालनी होती है और उनकी कटाई छटाई भी जरूरी होती है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गार्डनिंग करने से 6 बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इन बीमारियों (diseases) से बच सकते हैं और किस तरह से अपने गार्डनिंग टाइम को मजेदार और सुरक्षित बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

1. टिटनेस

मिट्टी और गंदगी में टिटनेस बैक्टीरिया (क्लॉस्ट्रिडियम टेटनी) पाया जाता है, जो पेड़-पौधे लगाने के दौरान त्वचा में चोट लगने पर शरीर में जा सकता है. इससे बचने के लिए बागवानी के दौरान हमेशा दस्ताने पहनें और तेज धार वाले उपकरणों से सावधान रहें. टिटनेस वैक्सीन समय पर लें और यदि कट या चोट लगे तो तुरंत साफ करें और मरहम लगाएं.

2. लेप्टोस्पायरोसिस

यह बैक्टीरिया गंदे पानी, खासकर पालतू जानवरों या चूहों के पेशाब से संक्रमित पानी में पाया जाता है. गार्डनिंग करते समय रबर के दस्ताने और गम बूट्स पहनें, साफ पानी का उपयोग करें और अपने बगीचे में पानी का ठहराव न होने दें.

3. फंगल संक्रमण (रिंगवर्म)

रिंगवर्म फंगस संक्रमित मिट्टी या पौधों में पाया जाता है और स्किन से कॉन्टैक्ट होने से संक्रमण फैलता है. इससे बचने के लिए हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले दस्ताने पहनें. यदि स्किन पर कोई खुजली या रैश हो, तो तुरंत एंटी-फंगल क्रीम लगाएं.

यह भी पढ़ें : बच्चों की मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया का क्या पड़ता है असर? जानें इस्तेमाल पर क्यों बैन लगा रहे हैं कई देश

4. एलर्जी और अस्थमा के लक्षण

पौधे लगाते समय परागकण, फंगस के बीजाणु और धूल से एलर्जी हो सकती है. ऐसे में गार्डनिंग करते समय मास्क पहनें, खासकर अगर आप धूल भरे या फूलों वाले पौधों के बीच काम कर रहे हों. इसके बाद तुरंत नहाएं और कपड़े बदलें.

5. जिआर्डिएसिस

यह परजीवी पानी में पाया जाता है और गंदे हाथ या पानी के माध्यम से शरीर में जा सकता है. इससे बचने के लिए बागवानी के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन और पानी से धोएं.

6. बैक्टीरियल इन्फेक्शन(सेप्सिस)

मिट्टी में पाए जाने वाले विभिन्न बैक्टीरिया, जैसे कि स्टैफिलोकोकस, घाव के माध्यम से शरीर में जा सकते हैं और संक्रमण का कारण बन सकते हैं. ऐसे में दस्ताने पहनें और कट या खरोंच लगने पर तुरंत उसे साफ करें और दवा लगाएं.G

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शरीर के अंदर ही मिल गई कैंसर होने की वजह, ये देख साइंटिस्ट भी हैरान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget