एक्सप्लोरर

30 के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव, ये वार्निंग साइन दिखें तो हो जाएं सावधान

महिलाओं के शरीर में उम्र के साथ कई तरह के बदलाव आते हैं, खासकर 30 की उम्र के बाद. यह जानना जरूरी है कि ये बदलाव क्या हैं और इनसे कैसे निपटें.

30 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं. ये बदलाव नेचुरल होता है, लेकिन इन्हें समझना और समय रहते सही कदम उठाना बहुत जरूरी है. इन बदलावों के बारे में जानकर आप खुद को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं और हेल्दी रह सकती हैं. यहां जानें 30 के बाद शरीर में होने वाले 5 बड़े बदलाव और उनके वार्निंग साइन दिखते ही सावधान हो जाना चाहिए.. 

हड्डियों का कमजोर होना
30 की उम्र के बाद हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर डाइट लेना जरूरी है. दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां, और बादाम को अपने डाइट में शामिल करें. सूरज की रोशनी से भी विटामिन डी मिलता है, इसलिए रोजाना थोड़ी देर धूप में बैठें. इसके अलावा, रोजाना व्यायाम करें, जैसे वॉकिंग, योग, या हल्की एक्सरसाइज, जिससे हड्डियां मजबूत रहेंगी. अपने शरीर का ध्यान रखें और समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप कराएं. 

मेटाबोलिज्म का धीमा होना
30 की उम्र के बाद मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ सकता है. इसे कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लें और नियमित रूप से एक्सरसाइज करें. फाइबर, प्रोटीन, और कम फैट वाले भोजन को प्राथमिकता दें. रोजाना 30 मिनट की वॉक, योग, या जिम जाएं. इससे आपका मेटाबोलिज्म ठीक रहेगा और वजन कंट्रोल रहेगा. शरीर का ध्यान रखें और हेल्दी रहें.

हार्मोनल बदलाव
30 की उम्र के बाद हार्मोनल बदलाव आम होते हैं. इससे पीरियड्स अनियमित और मूड स्विंग्स हो सकते हैं. योग और मेडिटेशन से भी राहत मिल सकती है. अपने शरीर का ध्यान रखें और स्वस्थ रहें. 

त्वचा का ढीलापन
त्वचा की लोच कम होने लगती है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखाई देने लगती हैं. अच्छी स्किनकेयर रूटीन अपनाएं और सूरज से बचाव करें. 

ऊर्जा की कमी
30 की उम्र के बाद अक्सर थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होती है. इससे निपटने के लिए संतुलित डाइट लें और पर्याप्त नींद लें. फल, सब्जियां, प्रोटीन और खूब पानी पिएं. रोजाना 7-8 घंटे की नींद से शरीर को आराम और ऊर्जा मिलती है. स्वस्थ रहें और खुश रहें.

सावधान रहने के संकेत
अगर आपको हड्डियों में दर्द, वजन में तेजी से बदलाव, अनियमित पीरियड्स, त्वचा में असामान्य बदलाव या थकान ज्यादा महसूस हो, तो ये वार्निंग साइन हो सकते हैं. इन संकेतों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें. 30 की उम्र के बाद अपने शरीर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सही जानकारी और सावधानी से आप इन बदलावों का सामना आसानी से कर सकती हैं. हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाकर और खुद को फिट और खुश रख सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
आ रहा है डेंगू मलेरिया का मौसम, अपने बच्चों का ऐसे रखें ख्याल, पछताने से पहले पढ़ लें खबर
How To Clear Stomach In Morning: सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
सुबह नहीं होता पेट साफ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट्स से जानें डाइट प्लान
AI in Healthcare: क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल
क्या चैटजीपीटी के भरोसे मरीजों की जिंदगी? भारत में 54% डॉक्टर कर रहे हैं AI का इस्तेमाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget