एक्सप्लोरर

कानों का ख्याल रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

कान हमारे शरीर में संवेदनशील अंगों में से एक होता है.वहीं कुछ ऐसे आहार भी हैं जो कि आपके कान के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं और साथ ही इनका सेवन आपके कान पर अच्छा असर डालता है.

हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी पोषक तत्वों का हमारे शरीर में पहुंचना बेहद जरूरी होता है. इससे ना सिर्फ हमारा मन सही होता है बल्कि शरीर के साथ-साथ दिमाग से लेकर हृदय भी बिल्कुल सही तरीके से कार्य करता है. कान हमारे शरीर में संवेदनशील अंगों में से एक होता है. कान को स्वस्थ और संक्रमण से बचाने के लिए बहुत ही ज्यादा विशेष आहार की हमें जरूरत होती है. कई बार हम अपने शरीर और चेहरे की देखभाल तो करते ही हैं लेकिन इसके साथ हम महत्वपूर्ण अंगों को नजरअंदाज कर देते  हैं. हमें अपने कानों की साफ-सफाई और सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो इससे हमारे सुनने की क्षमता पर प्रभाव पड़ेगा. इसके अलावा कान को शोर से दूर रखना भी बेहद जरूरी है. इसकी वजह से कान के पर्दों पर भी असर पड़ सकता है. हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आहार जो कि आपके कान के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं और साथ ही इनका सेवन आपके कान पर अच्छा असर डालता है. चलिए जानते हैं

केला- केले में मैग्नीशियम पाया जाता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी होता है. मैग्नीशियम की कमी से कान के अंदर की खून वाहिकाओं में सिकुड़न आ जाती है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है. केले में पाए जाने वाला मैग्नीशियम कान के रक्त वाहिकाओं को बढ़ाता है जिससे बेहतर ब्लड सर्कुलेशन होता है और ऑक्सीजन पहुंचने में भी मदद मिलती है. यह ग्लूटामैट को नियंत्रण में भी रखता है. साथ ही इससे वरिष्ठ, वयस्कों में सुनने की क्षमता प्रभावित होती.

डार्क चॉकलेट- डार्क चॉकलेट कानों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है. आपको बता दें कि डार्क चॉकलेट में जिंक पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है. डार्क चॉकलेट खाने से कान की कोशिकाओं में बढ़ोतरी होती है और कान के संक्रमण को भी दूर किया जा सकता है. डार्क चॉकलेट का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को डार्क चॉकलेट लेना नुकसानदायक हो सकता है.

संतरा- संतरे में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं. यह उम्र से संबंधित अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी सहायता करते हैं. संतरे में विटामिन सी और इ भी होता है जो कि सुनने से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको ताकत देता है. इसके साथ-साथ संतरे में ग्लूटाथिओन भी उपस्थित होता है जो कि कोशिकाओं को संक्रमण से बचाता है.

हरी सब्जियां- हरी सब्जियां हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होती है. ऐसे में कानों के लिए भी हरी सब्जियां या हरे पत्ते वाली सब्जियां बेहद जरूरी होती है. ब्रोकली, गोभी और पालक में फोलिक एसिड विटामिन के विटामिन सी और पोटेशियम भी होता है. हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिससे फ्री रेडिकल से लड़ने में भी मदद मिलती है. साथ ही साथ यह सब्जियां रक्त संचार और कोशिकाओं की वृद्धि में भी मददगार होती.

ये भी पढ़ें-आपको भी नाखून चबाने की आदत? इन टिप्स को अपनाकर पाएं छुटकारा

आप भी हैं दांतों के पीलेपन से परेशान? अपनाएं ये घरेलु नुस्खे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधितरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
How to Clean LED Bulbs: क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
Why Are People Afraid of Dogs: क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण
क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget