एक्सप्लोरर

Health Tips: डाइट में बदलाव कर नींद को बनाया जा सकता है बेहतर, आदतों में ऐसे करें सुधार

विशेषज्ञों के मुताबिक डाइट में बदलाव कर नींद को ठीक किया जा सकता है.रात में 7-8 घंटे भरपूर नींद लेने से शरीर को बीमारी का खतरा नहीं रहता है.

नींद स्वस्थ जीवन शैली का एक जरूरी हिस्सा है. पर्याप्त नींद लेने से दिमाग और शरीर स्वस्थ रहता है. सोने से पहले फोन के आदी लोगों की नींद पैटर्न प्रभावित होती है. नींद को नुकसान पहुंचानेवाले कई अन्य कारक भी जिम्मेदार होते हैं. अपर्याप्त नींद से बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ने की आशंका रहती है. क्रोनिक बीमारियों में वजन का बढ़ना सामान्य खतरे का कारण होता है. पर्याप्त नींद नहीं लेने से डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दिल का रोग, तनाव होने का भी ज्यादा खतरा होता है. इस सिलसिले में डाइट अहम भूमिका अदा कर सकती है.

विशेषज्ञों के मुताबिक नींद के कुछ संकेत को समझना चाहिए. इससे पता चल जाएगा कि आपने अच्छी नींद ली है या नहीं. जागने पर अगर आपकी आंखें सूजी हुई हैं या आप थकान महसूस कर रहे हैं तो इसका मतलब है आप ठीक से सोए नहीं हैं. इससे दिन की दैनिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं. खाने के बीच लंबे अंतराल के बाद ज्यादा खाने से भी कभी-कभी नींद में कमी आती है.

सोने से पहले आदतों में करें सुधार

सोने से पहले कैफीन का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है. कैफीन के सेवन से नींद में खलल पैदा होती है. बिस्तर पर जाने से पहले कॉफी पीना नींद को मुश्किल बना देता है. अगर आपको कुछ पीना ही है तो सोने से पहले कैमोमाइल चाय का सेवन किया जा सकता है. हर्बल चाय की पत्तियों से शरीर और दिमाग को सुकून मिलता है. जिससे नींद को बेहतर बनाया जा सकता है.

सोने से पहले रात में हल्का खाना खाएं. ऑयली फूड या भारी भोजन असहजता पैदा कर देता है. इससे पाचन की समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं. पाचन की समस्या होने पर नींद का आना मुश्किल हो जाता है.

शहद और दूध का सेवन करने से भी नींद की खलल को दूर किया जा सकता है. शोध से पता चला है कि थोड़ा शहद के साथ गर्म दूध का सेवन अच्छा प्रभाव डालता है. जिससे रात में नींद अच्छी आती है.

नींद की खराब आदतों से सफेद रक्त कोशिका और साइकोटीन का उत्पादन कम हो जाता है. ये शरीर को बीमारी और संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने में मददगार होते हैं.

नींद की कमी की पूर्ति नहीं की जा सकती

अच्छी नींद के लिए बॉयोलोजिकल क्लॉक का पालन करना चाहिए. इसका मतलब हुआ कि आपको निर्धारित समय पर सोने और निर्धारित समय पर जागने के बारे में पता होना चाहिए. हर रात 7-8 घंटे की नींद को सुनिश्चित बनाएं. सोने से 3-4 घंटे पहले अल्कोहल का सेवन और टीवी देखना छोड़ दें. विशेषज्ञों का कहना है कि नींद की पूर्ति नहीं की जा सकती है. हफ्ते की नींद की कमी को सप्ताहांत में पूरा नहीं किया जा सकता.

दालचीनी-हल्दी को ग्रीन टी में कैसे करें शामिल, इम्युनिटी बढ़ाने समेत कई फायदे होते हैं हासिल

Breast Cancer: 0 से चार, कैंसर के होते हैं अलग-अलग चरण, वक्त रहते समझना है जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगैर हाथ लगाए कैसे करें सिंक की सफाई? चुटकियों में आएगी चमक
बगैर हाथ लगाए कैसे करें सिंक की सफाई? चुटकियों में आएगी चमक
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है सैकरीन? किन चीजों में हो रहा इस्तेमाल
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है सैकरीन? किन चीजों में हो रहा इस्तेमाल
Organ Donation: बेटे की मौत का दर्द भूल मां ने पेश की मिसाल, 7 लोगों को दे दी नई जिंदगी
बेटे की मौत का दर्द भूल मां ने पेश की मिसाल, 7 लोगों को दे दी नई जिंदगी
Exercise For Heart Health: दिल की सेहत के लिए रोज कितना एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें
दिल की सेहत के लिए रोज कितना एक्सरसाइज जरूरी, डॉक्टर से जानें

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget