एक्सप्लोरर

Health Tips: एक अंडे के फायदे हैं अनेक, प्रोटीन समेत शरीर के लिए जरूरी तत्वों की होती है पूर्ति

अगर आपको सस्ते में और आसानी से प्रोटीन मिल जाए तो क्या कहेंगे. अंडे के फायदे को देखते हुए सुपर फूड की श्रेणी में रखा जा सकता है.

अंडा प्रोटीन हासिल करने का सबसे सस्ता माध्यम है. ये एमिनो एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट्स, आयरन से भरपूर होता है. उसकी सफेदी शरीर में चर्बी के खिलाफ प्रतिरोध करनेवाले कोलीन को बढ़ाती है. जिससे मोटापे का खतरा कम होता है. इसके फायदे को देखते हुए सुपर फूड कहना गलत नहीं होगा.

एक अंडे के कई फायदे

एक अंडे से विटामिन ए की रोजाना जरूरत का छह फीसद, फोलेट का पांच फीसद, विटामिन बी5 का सात फीसद, विटामिन12 का 12 फीसद, विटिामिन बी2 का 15 फीसद, फास्फोरस का 9 फीसद हिस्सा मिलता है. इसके अलावा अंडे में उचित मात्रा में विटामिन डी, ई, के, बी6, कैल्शियम और जिंक पाए जाते हैं. एक अंडे में 77 कैलोरी, 6 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम वसा होती है. हालांकि ये बात सही है कि अंडे में कोलेस्ट्रोल ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. मगर ये ब्लड कोलेस्ट्रोल के लिए नुकसानदेह नहीं है.

आनुवांशिक बीमारी के शिकार लोगों को अंडे का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए. कोलीन कोशिकाओं की झिल्लियों को बनाने का काम करता है और दिमाग में सिग्नल देनेवाले मॉलेक्यूल बनाता है. एक अंडे में 100 मिलीग्राम से ज्यादा कोलीन पाया जाता है. उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी कम होती है. एक शोध में बताया गया है कि साढ़े चार हफ्ते तक रोजाना एक अंडे की जर्दी खाने से खून में ल्यूटिन की मात्रा 28-50 फीसद तक बढ़ाई जा सकती है.

शरीर के लिए जरूरी तत्वों की होती है पूर्ति

कहा जाता है कि अंडे में कोलेस्ट्रोल की ज्यादा मात्रा होने से दिल को नुकसान पहुंचता है. मगर नए शोध में इस बात से इंकार किया गया है. शोध में बताया गया है कि अंडे के सेवन और दिल के रोग या फालिज के बीच कोई संबंध नहीं है. अंडे का सेवन करने के बाद ज्यादा प्रोटीन की वजह से कुछ वक्त खाने की इच्छा नहीं होती है. उसके बारे में कहा जाता है कि पेट भरने के एहसास को देर तक बरकरार रखता है. मोटापे की शिकार 30 महिलाओं पर होनेवाले शोध में बताया गया कि नाश्ते में अंडे सेवन के बाद पेट भरने के एहसास की पुष्टि हुई. एक अन्य शोध से खुलासा हुआ कि नाश्ते में अंडे के सेवन से 8 हफ्तों के दौरान लोगों के वजन में कमी आई.

Health Tips: बच्चों के स्कैल्प और बालों को ऐसे रखें स्वस्थ, जानिए टिप्स

कोलेस्ट्रॉल घटाने में कौन से हर्ब्स और ड्राइफ्रूट्स हैं मददगार, जानिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी
कैसे बनाएं पीएम मोदी के पसंदीदा मोरिंगा के पराठे? जानें आसान रेसिपी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget