एक्सप्लोरर

Health Tips: बच्चों के स्कैल्प और बालों को ऐसे रखें स्वस्थ, जानिए टिप्स

विशेषज्ञों ने आपके बच्चे के स्कैल्प और बालों को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए हैं. सही तरह से देखभाल और एक विशिष्ट हेयर केयर रूटीन का चयन करने से काफी घने, मुलायम और स्वस्थ बाल पाने में मदद मिलेगी.

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, नवजात शिशुओं के सिर की त्वचा (स्कैल्प) और बाल उनकी त्वचा की तरह ही नाजुक होते हैं और उन पर भी उतना ही ध्यान देने की जरूरत है. विशेषज्ञों ने आपके बच्चे के स्कैल्प और बालों को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए हैं. शिशुओं के बढ़ते दिनों में सही तरह से देखभाल और एक विशिष्ट हेयर केयर रूटीन का चयन करने से काफी घने, मुलायम और स्वस्थ बाल पाने में मदद मिलेगी.

द हिमालया ड्रग कंपनी में आरएंडडी, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा बाबशेट ने एक बयान में कहा, "तेल लगाना (ओइलिंग) स्वस्थ बालों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए पहला कदम है. अधिकांश बच्चे सूखी सिर की त्वचा, रूसी और बालों के कम विकसित के लिए उम्मुख होते हैं, जिसे दैनिक तौर पर तेल की मालिश से रोका (मैनेज) जा सकता है."

उन्होंने कहा, "हमेशा उन उत्पादों का चयन करना उचित होता है, जिनमें प्राकृतिक तत्व होते हैं और जो बच्चे के बालों के लिए सुरक्षित और कोमल होने के लिए जाने जाते हैं."

सही बालों के तेल (हेयर ऑयल) का चयन करते समय, ऐसे उत्पाद का उपयोग करें, जो कोमल, सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से शोधित हों और खनिज तेल, अल्कोहल, पैराबेन, सिंथेटिक रंग और फेथलेट्स से मुक्त हों.

डॉ. प्रतिभा ने सलाह देते हुए कहा, "आंवला, गोटू कोला, मेथी, भृंगराज, और नारियल, बादाम, जैतून और तिल जैसे तत्वों वाले तेल से एक बेबी हेयर ऑयल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने, सूखेपन को रोकने, बालों को पोषण देने और मुलायम एवं स्वस्थ बनाने में मदद करता है."

हेयर ऑयल में आंवला बालों को मजबूत बनाने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है. वहीं गोटू कोला बालों के घनत्व को सुधारने में मदद करता है, भृंगराज बालों को मजबूत और काला करने में मदद करता है और मेथी बालों के झड़ने को रोकने और बालों को मजबूत और मॉइस्चराइज करने में मदद करती है.

नारियल के तेल की भी कई खासियतें हैं. यह स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, सूखेपन को रोकता है और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देता है. बादाम का तेल बालों को चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करता है, जैतून का तेल बालों को रेशमी और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है और तिल का तेल बालों को पोषण देने में मदद करता है.

रक्त परिसंचरण (ब्लड सकुर्लेशन) में सुधार और बाल की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से अपने बच्चे के सिर की मालिश करें. एक नरम तौलिये का उपयोग करें और धीरे से बालों को सुखाएं; इससे बालों के टूटने को रोका जा सकेगा.

डॉ. प्रतिभा ने कहा, "आपके बच्चे के बाल और खोपड़ी की त्वचा प्रारंभिक महीनों के दौरान संवेदनशील होती हैं, जिससे वो एलर्जी और जलन की चपेट में आ जाते हैं. इसलिए, कोशिश करें और शरीर एवं बालों के लिए एक ही तेल का उपयोग करने से बचें."

ये भी पढ़ें:

Health Tips: आंखों में होने वाली जलन और खुजली से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये 5 घरेलू उपचार

क्या आपका पार्टनर हर समस्या के लिए आपको ठहराता है जिम्मेदार? आजमाएं ये तरीके

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget