एक्सप्लोरर

Health Tips: सेहत के लिए वरदान है स्पिरुलिना, डिप्रेशन को दूर भगाने में करता है मदद

Spirulina For Health: स्पिरुलिना बढ़ते तनाव को कम करने में मदद करता है. इससे वजन घटाने और हार्ट, ब्लड प्रेशर, शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. जानिए स्पिरुलिना के फायदे.

Benefits Of Spirulina: स्पिरुलिना का इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है. इसके फायदों को देखते हुए इसे सुपरफूड की लिस्ट में शामिल किया गया है. स्पिरुलिना प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है. इसमें करीब 18 तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. इसमें 60 प्रतिशत से ज्यादा प्रोटीन होता है. विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, फाइटो न्यूट्रिएंट्स, कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. स्पिरुलिना डिप्रेशन और तनाव को दूर भगाने में मदद करता है. वहीं वजन घटाने के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जाता है. जानते हैं स्पिरुलिना के फायदे.

स्पिरुलिना के फायदे (Benefits of Spirulina)

1- डिप्रेशन दूर करे (Spirulina For Depression)- स्पिरुलिना में फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 काफी पाया जाता है. जो डिप्रेशन को दूर करने और मस्तिष्क को पोषण देने के लिए जरूर है. स्पिरुलिना के सेवन से दिमाग को ऊर्जा मिलती है और ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद मिलती है. इससे डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. 

2- आंखों के लिए फायदेमंद (Spirulina for Eyes)- स्पिरुलिना में विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है, जिससे आंखों में होने वाली बीमारियां जैसे जेरियाट्रिक मोतियाबिंद, रेटिनाइटिस, नेफ्रोटिक रेटिनल क्षति के इलाज में मदद मिलती है. स्पिरुलिना के सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ाने और आई मसल्स को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है. 

3- वजन घटाने में मदद करे (Spirulina for Weight Loss)- स्पिरुलिना आपका वजन घटाने में भी मदद करता है. इसमें बीटा कैरोटीन, फैटी एसिड, क्लोरोफिल और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे बढ़ा हुआ वजन कम करने में आसानी होती है. व्रत-उपवास में इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. 

4- कैंसर की रोकथाम (Spirulina Cures Cancer)- स्पिरुलिना के सेवन से शरीर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे से दूर रखने में मदद मिलती है. पोषक तत्वों से भरपूर स्पिरुलिना एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट एजेंट की तरह काम करता है, जिससे शरीर से हानिकारक मुक्त कण नष्ट हो जाते हैं. 

5- लिवर को बनाए हेल्दी (Spirulina for Liver)- स्पिरुलिना में फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे लिवर स्वस्थ और मजबूत बनता है. स्पिरुलिना में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखते हैं. स्पिरुलिना लिवर की बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस रोगों में हुई क्षति और सिरोसिस के खतरे से भी बचाता है. इसके अलावा बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Heart Health: दिल की दुश्मन हैं ये सफेद चीजें, अपनी डाइट से तुरंत हटा दें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brain Health: B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
Digital Detox: क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जल्द नहीं समझे तो घेर लेंगी बीमारियां, नर्क बन जाएगा घर
क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जल्द नहीं समझे तो घेर लेंगी बीमारियां, नर्क बन जाएगा घर
Vaibhav Suryavanshi: गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव का घर देखकर हैरान रह जाएंगे, पिता का संघर्ष जीत लेगा आपका दिल
गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले वैभव का घर देखकर हैरान रह जाएंगे, पिता का संघर्ष जीत लेगा आपका दिल
Bashir Badra Death : मशहूर शायर बशीर बद्र इस बीमारी से थे पीड़ित, मौत से पहले ही इंसान भूल जाता है सबकुछ
मशहूर शायर बशीर बद्र इस बीमारी से थे पीड़ित, मौत से पहले ही इंसान भूल जाता है सबकुछ

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget