एक्सप्लोरर

ये टिप्स बरकरार रखेंगे बालों की सेहत!

नई दिल्लीः अक्सर गर्मियों में पसीने और तेज धूप में बाल ड्राई हो जाते हैं. बालों की चमक जाने लगती हैं. इसके अलावा बालों में कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं. लेकिन आप परेशान ना हों. आज हम आपको बताएंगे कैसे करें बालों की केयर. बालों की नियमित सफाई : पॉल्यूशन और धूल पसीने के साथ सिर की त्वचा पर जम जाती है, जिससे बाल गिरन लगते हैं. त्वचा से तेल को हटाने के लिए सही शैंपू चुनें. शैंपू से नियमित रूप से बालों को धोएं. कंडीशनिंग : गर्मी का मौसम आपके बालों पर भारी पड़ सकता है और उन्हें बेजान व रूखा बना सकता है. ऐसे में बालों की कंडीशनिंग बहुत जरूरी है. बालों को गिरने, दो मुंहे होने और ड्राई होने से रोकने के लिए कंडीशनर का उपयोग करें. चम्पी : बालों में नई जान डालने के लिए नियमित रूप से चम्पी करें. सिर की त्वचा पर थोड़े से तेल से की गई मसाज ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने और तनाव भगाने में मदद करती है. सही खानपान : गर्मियों में बालों की सेहत सुधारने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, सलाद व ताजा फल खाने की सलाह दी जाती है. इस मौसम में कम पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इससे न केवल आपकी त्वचा को नुकसान होगा बल्कि बाल भी गिरने लगेंगे और सिर की त्वचा शुष्क हो जाएगी. स्कार्फ को बना लें दोस्त : बालों को लू से बचाने के लिए उन्हें कॉटन के कपड़े से बने स्कार्फ से ढकना आवश्यक है. इससे आपके बाल धूल-गर्द, प्रदूषण व हवा से भी बच जाएंगे. बालों की लंबाई रखें कम: चिलचिलाती गर्मी व उमस भरे वातावरण से बचने के लिए बालों को छोटा करा लेने की सलाह है. बालों को शुष्क या दो मुंहे सिरों से बचाने के लिए महीने में एक बार बाल कटवाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में कैसे बनाएं मशहूर मैसूर पाक मिठाई? ये रही आसान रेसिपी
घर में कैसे बनाएं मशहूर मैसूर पाक मिठाई? ये रही आसान रेसिपी
पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
पनीर में मिलावट पर चंडीगढ़ प्रशासन सख्त, नए नियम लागू
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में बनाएं पालक पत्ता पकोड़ा, इस रेसिपी से खुश हो जाएगा परिवार
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा फालूदा? किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget