एक्सप्लोरर

Baby's Name: बेटियों का ये नाम उसे दिलाएगा तरक्की, मां दुर्गा की तरह रहेगी पावरफुल, देखें लिस्ट

Baby Girl Names: सभी पैरेंट्स की ख्वाहिश होती है कि उनकी बेटी लाइफ में काफी आगे जाए. ऐसे में उसका नाम बहुत सोच-विचारकर रखना चाहिए. कहा जाता है कि नाम का असर जिंदगी और व्यवहार में देखने को मिलता है.

Hindu Baby Girl Names: सनातन धर्म में देवी दुर्गा को आदिशक्ति के रूप में पूजा जाता है. उन्हें जगत जननी का दर्जा प्राप्त है. उनकी महिमा का बखान करते कई ग्रंथ लिखे गए हैं. मां दुर्गा (Maa Durga) को पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है.
 
माता दुर्गा प्रतीक हैं शक्‍ति और दृढ़ संकल्‍प का. ऐसे में हर मां यही चाहती है कि उसकी बेटी पर मां की कृपा दृष्टि बनी रहे और बेटी भी दुर्गा स्वरूप हो. हिंदुओं में माना जाता है कि बच्चों का नाम जैसा होगा, उस पर वैसा ही प्रभाव पड़ेगा. ऐसे में आप भी अपनी बेटी के लिए कुछ अर्थपूर्ण नाम (Hindu Baby Girl Name) खोज रहे हैं तो हम आपको मां दुर्गा के बेबी गर्ल के लिए पसंद किए जाने वाले कुछ सबसे लोकप्रिय नामों के बारे में बता रहे हैं.
 
अनीका- इस नाम का अर्थ है सुंदर, प्रतिभा और खूबसूरत नारी. आप अपनी बेटी को मां दुर्गा का यह नाम दे सकते हैं. 
 
अपर्णा- मां दुर्गा ने देवी पार्वती के रूप में शिव जी को पति के तौर पर पाने का संकल्‍प लिया था और इसे पूरा करके ही मानीं. देवी दुर्गा का अपर्णा नाम भी यही दर्शाता है.
 
मीनाक्षी- मछली की तरह सुंदर आंखों वाली महिला को मीनाक्षी कहते हैं. मदुरै में देवी पार्वती को इस रूप में पूजा जाता है.
 
मलिनी- जो माला धारण करती है, वह मलिनी कहलाती है. देवी दुर्गा भी अपने गले में माला धारण करती हैं. अगर बेटी का नाम 'म' अक्षर से निकला है, तो आप उसे यह नाम दे सकते हैं.
 
नीयति- नीयति का अर्थ है भाग्‍य, किस्‍मत और इसे ही तो सर्वशक्‍तिशाली माना जाता है. मां दुर्गा को शक्‍ति के रूप में पूजा जाता है इसलिए उन्‍हें नीयति भी कहा जाता है.
 
शिवप्रिया- इस नाम को सुनकर ही दिल खुश हो जाता है. शिवप्रिया का मतलब है जो शिव को प्रिय है. इस नाम में ही शिव के प्रति अथाह प्रेम, आस्‍था और समर्पण मिलता है. मां दुर्गा महादेव की सबसे प्रिय हैं. इसलिए देवी पार्वती मां दुर्गा के रूप में शिवप्रिया कहलाती हैं. 
 
नित्‍या- नित्‍या संस्‍कृत भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है हमेशा, सदैव और शाश्‍वत. इसलिए अगर बेटी का नाम 'न' अक्षर से रखना है तो नित्‍या नाम रख सकते हैं.
 
गौतमी- जीवन के अंधेरे को दूर करने वाली स्त्री गौतमी कहलाती है. बेटी का चेहरा और प्यारी सी मुस्‍कान देखकर हर किसी की मायूसी दूर हो जाती है. आप अपनी बिटिया का नाम गौतमी रख सकते हैं.
 
कामाक्षी- यह नाम भी काफी यूनीक है. संस्कृत शब्द 'काम' से यह नाम लिया गया है. यह नाम काम और आक्षी से बना है. जिसमें काम का अर्थ है प्रेम, इच्छा और आक्षी का अर्थ है आंख. बेटी को यह नाम देना काफी शुभ माना जाता है.
 
ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget