एक्सप्लोरर

Niacinamide Skin Care: ट्रेंड में है नियासिनमाइड, जानें क्या है ये और कैसे करता है काम

Youthful Skin: नियासिनमाइड (Niacinamide) स्किन केयर (Skin Care) का एक ट्रेंडिंग तरीका बन गया है. इसे यूज करना भी आसान है और इसके रिजल्ट भी शानदार होते हैं. यहां इसके बारे में विस्तार से जानें.

Glowing Skin With Niacinamide: नियासिनमाइड विटामिन-बी3 का एक रूप है. यह त्वचा में कोलेजन की वृद्धि करने में मदद करता है. कोलेजन (collagen) त्वचा के लिए जरूरी एक प्रोटीन (protein) होता है, जो नई कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. शॉर्ट में बात करें तो नियासिनमाइड (Niacinamide) त्वचा की कोशिकाओं की रिपेयरिंग स्पीड बढ़ाने और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है. इसलिए इसे त्वचा पर लगाने से स्किन हमेशा ग्लोइंग (Glowing Skin) और यूथफुल नजर आती है.

त्वचा पर कैसे लगाएं नियासिनमाइड?

नियासिनमाइड (Niacinamide) युक्त क्रीम, सीरम और लोशन आपको मार्केट में आराम से मिल जाते हैं. लेकिन अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से आप इसमें कुछ खास चीजें मिलाकर इसका उपयोग करें और इसके गुणों में वृद्धि करें. इससे आपकी त्वचा को संपूर्ण पोषण और देखभाल मिलेगी. जैसे...

ऐंटी ऐजिंग के लिए क्या करें?

ऐंटी ऐजिंग के लिए और अर्ली ऐजिंग की समस्या को रोकने के लिए आप आप नियासिनमाइड को रेटिनोल के साथ मिलाकर लगाएं. रेटिनोल यानी विटामिन-ए. इनके मिक्स को त्वचा पर लगाने से हर तरह के एजिंग साइन धीरे-धीरे पूरी तरह गायब हो जाएंगे.

त्वचा की डलनेस कैसे दूर करें?

आपकी त्वचा बहुत डल रहती है और चेहरा बुझा-बुझा लगता है तो आप नियासिनमाइड (Niacinamide) में विटामिन-सी मिलाकर त्चवा पर लगाएं.

त्वचा का रूखापन कैसे दूर करें?

आपकी त्वचा में रूखेपन की समस्या है तो इसे दूर करने के लिए आप नियासिनमाइड (Niacinamide)को हाईऐल्युरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid) के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं.

पिग्मेंटेशन रोकने के लिए क्या करें?

पिग्मेंटेशन यानी झाइयों (pigmentation)की समस्या रोकने के लिए आप अपनी त्वचा पर नियासिनमाइड युक्त मॉइश्चराइजर लगाएं. इसे दिन में लगाना है. शाम के समय फेस वॉश करने के बाद आप नियासिनमाइड और विटामिन-सी को मिक्स करके लगाएं और फिर रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर नियासिनमाइड और विटामिन-ए का मिक्स लगाएं. इससे आपकी झाइयां दूर होंगी और स्किन का टेक्सचर भी इंप्रूव होगा.

स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

  • आपकी त्वचा पर किसी तरह की समस्या नहीं है और आप चाहते हैं कि फ्यूचर स्किन प्रॉब्लम्स को हमेशा दूर रखा जा सके तो आप इस विधि से नियासिनमाइड का उपयोग करें...
  • दिन की शुरुआत में जब स्नान के बाद आप रेडी हों तो त्वचा पर सबसे पहले नियासिनमाइड लगाएं, इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं और फिर इसके बाद सनस्क्रीन का उपयोग करें. यानी आप अपनी स्किन को थ्री लेयर प्रोटेक्शन दें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: इस चाय को पीने से बढ़ता है चेहरे का निखार, दूर रहती है ऐक्ने की समस्या

यह भी पढ़ें: स्किन के लिए टॉनिक है बादाम, अर्ली एजिंग रोकने के लिए ऐसे करें उपयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Water Bottle Smell Problem: रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत
रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत
Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget