एक्सप्लोरर

Foods Cause Bad Breath: जानिए इन फूड्स से क्यों होती है सांसों की बदबू?

Foods Cause Bad Breath: कुछ फूड्स खाने से आपके मुंह से बदबू आने लगती है. सांस की बदबू आपका दिन खराब करने के लिए काफी है. उसकी वजह से आपके पास लोग आने से फटकते हैं. जानिए फूड्स से मुंह की बदबू की वजह.

Foods Cause Bad Breath: खाने के चक्कर में हम भूल जाते हैं कि उससे सांस की बदबू भी हो सकती है. आप कभी नहीं चाहेंगे कि सांस की बदबू के कारण कोई आपके नजदीक आना नापसंद करे. मुंह की बदबू कई बार अपमानजनक हो सकती है और कभी-कभार ये स्थिति रिश्ते के बीच में कटुता पैदा कर देती है. सांस की बदबू आपके पूरे दिन को खराब कर सकती है. अगर आप ऐसी कठिन स्थिति से निकलना चाहते हैं, तो हमेशा खाने प ध्यान दें अगर ऐसा फूड से होता है, तो सांस की बदबू को कम करना सुनिश्चित करें. कुछ फूड्स के बारे में बताया जा रहा है जो आपके मुंह की बदबू का कारण बन सकते हैं.

मीट और मछली- मछली और मीट के प्रोटीन एसिड और पेट में मौजूद मुफीद बैक्टीरिया को एमिनो एसिड में बदल देते हैं. इस प्रक्रिया में अमोनिया एक उप-प्रोडक्ट के रूप में बनता है, जिससे गंदी बदबू होती है. अमोनिया हमारी रक्त वाहिकाओं में अवशोषित होता है और हमारे लंग्स तक ले जाया जाता है. उसके कारण गंध मुंह से आने लगती है. अगर मछली को ज्यादा मिर्च मसाले और तेल के साथ न पकाया जाए, तो ये मुंह में खराब गंध का बड़ा कारण हो जाता है. मिर्च मसाले और तेल उसकी बदबू को कम करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.

लहसुन- लहसुन में सल्फर बड़ी मात्रा में पाया जाता है. उसकी गंध बहुत मजबूत होती है. लहसुन चबाने के बाद तेज गंध मुंह से आने लगती है. लहसुन के निगलने या लहसुन वाले फूड खाने से भी मुंह में सांस की बदबू होती है, जो पेट के अंदर से आती है. रिसर्च के मुताबिक, लहसुन खाने से एलिल मिथाइल सल्फाइड नामक सल्फर का यौगिक पैदा होता है, जो समस्या की जड़ है.

प्याज- प्याज और लहसुन एलियम पौधे के परिवार से संबंध रखते हैं. लहसुन की तरह, प्याज में भी सल्फ्यूरिक यौगिक की बड़ी मात्रा होती है. कच्चा प्याज खाने के कारण मजबूत गंध मुंह से आना शुरू हो जाती है. जब प्याज को तलकर खाया जाता है, तो उसकी बदबू और स्वाद कम हो जाती है.

डेयरी प्रोडक्ट्स- दूध और पनीर खाने के बाद भी सांस की बदबू मुंह से आ सकती है. डेयरी प्रोडक्ट्स में मौजूद एमिनो एसिड हमारे मसूढे के बैक्टीरिया से टूटते हैं, जिसकी वजह से सल्फर यौगिक का निर्माण होता है और हमारे मुंह की खराब गंध का यही कारण होता है.

कॉफी- पेशेवर काम के दौरान खुद को तरोताजा और सक्रिय रखने के लिए कई कप कॉफी पी जाते हैं. कॉफी के बीज से सांस की बदबू होती है. कॉफी में एक सल्फर यौगिक पाया जाता है. उसमें मौजूद कैफीन हमारे मुंह में लार को सुखा देता है. उसके चलते बैक्टीरिया मुंह में तेजी से बढ़ने लगते हैं जो खराब गंध का कारण बनते हैं. 

सर्दी में बढ़ सकते हैं West Nile Virus के मामले, जानिए संक्रामक बीमारी से जुड़ी अहम बात

भूल से भी किडनी रोग के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, इन टिप्स से बनाएं हेल्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
How to Clean LED Bulbs: क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
Why Are People Afraid of Dogs: क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण
क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget