एक्सप्लोरर

Rajma Recipe: 'जीरो ऑयल राजमा' बनाने का आसान तरीका, ये है रेसिपी

Rajma Quick Recipe: राजमा-चावल आपकी पसंदीदा डिश है और ऑयल फ्री राजमा बनाना चाहते हैं तो इस आसान तरीके से बना सकते हैं. जानें रेसिपी-

Rajma Recipe: राजमा-चावल का कॉम्बो ज्यादातर लोगों को पसंद आता है, लेकिन कई लोग ऑयल फ्री चीजें खाना प्रिफर करते हैं. ऐसे में जीरो ऑयल राजमा की ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना आसान है और सेहत के लिए ये बेहद फायदेमंद होगी.

सामग्री

1 कप राजमा (रात भर भिगोए हुए)

2 प्याज

4 टमाटर

10 लहसुन की कलियां

1 टेबल स्पून अदरक का पेस्ट

1 हरी मिर्च

1 काली इलायची

1 दालचीनी की स्टिक

1 तेज पत्ता

बारीक कटा हुआ धनिया

स्वादानुसार नमक

ये मसाले होंगे जरूरी

1 टेबल स्पून बेसन

1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर

1 टेबल स्पून धनिया पाउउर

1 टेबल स्पून कसूरी मेथी

1 टी स्पून अमचूर

1 टी स्पून जीरा पाउडर

1 टी स्पून गरम मसाला

बनाने का तरीका

-सबसे पहले प्याज, टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च को काट लें.

-अब इन सभी चीजों को ग्राइंडर में डालकर ब्लेंड करें और इसका पेस्ट तैयार कर लें.

-रातभर भिगोए हुए राजमा लें और इसे अच्छी तरह धो लें. इसे प्रेशर कुकर में डालें और मीडियम फ्लेम पर रखें.

-इसमें प्याज, टमाटर का मिश्रण मिलाएं और अच्छे से चला लें. इसे 5 मिनट तक बिना ढके पकाएं.

-अब इसमें नमक और 1 लीटर पानी मिलाएं और एक उबाल आने दें. 

-कुकर में काली इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डालें.

-अब प्रेशर कुकर की लिड लगा दें और इसे 6 सीटी आने तक धीमी से मध्यम आंच पर पकाएं.

-अब एक बाउल लें और इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, अमचूर, जीरा पाउडर और गरम मसाला मिला लें.

-कुकर का ढक्कन हटाएं और राजमा में मसालों का ये मिश्रण डालें.

-फ्लेम को मीडियम रखें और राजमा को बिना लिड के 15 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में इसे धीरे-धीरे चलाते रहें. 

-राजमा को चलाते रहने से ग्रेवी को गाढ़ा बनाने में मदद मिलेगी.

-15 मिनट बाद आपका ऑयल फ्री राजमा तैयार हो जाएगा. इसे धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें.

ये भी पढ़ें- Alert: मोमोज खाने से एक शख्स की मौत, एम्स की चेतावनी- गलती से भी निगलने की ना करें कोशिश

Samosa With Twist: बिना तेल के इस ट्विस्ट के साथ बनाएं टेस्टी और हेल्दी समोसे, खाने के बाद आ जाएगा मजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Golgappa Pani: घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
घर में कैसे बनाएं गोलगप्पे का जायकेदार पानी? यहां जानें पूरा तरीका
फ्रिज में रखी सब्जी कितने दिन खराब नहीं होती, जान लीजिए जरूरी बात
फ्रिज में रखी सब्जी कितने दिन खराब नहीं होती, जान लीजिए जरूरी बात
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget