एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये खास 5 फूड, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

Weight Loss Tips: अगर आप भी मोटापे से परेशान है और वेट लॉस करना चाहते हैं, तो अपने ब्रेकफास्ट में ये पांच हेल्दी फूड शामिल कर सकते हैं. यह आपको वजन घटाने में काफी मदद करेंगे.

आजकल के खानपान की वजह से लोगों का मोटापा बढ़ता जा रहा है. मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग कई कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी वे अपना वजन कम नहीं कर पाते हैं. अगर आप भी अपना मोटापा कम करना चाहते हैं, तो अपने ब्रेकफास्ट में ये पांच स्पेशल फूड शामिल कर सकते हैं. इन पांच डिश को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करने से आपका वजन आसानी से कम हो सकता है. आइए जानते हैं उन पांच फूड के बारे में.

पांच स्पेशल ब्रेकफास्ट

अधिकतर लोग बढ़ते वजन के कारण परेशान है, इससे छुटकारा पाने के लिए आप अपने ब्रेकफास्ट में ये पांच हेल्दी फूड शामिल कर सकते हैं. सबसे पहले आप अपने ब्रेकफास्ट में पोहा खा सकते हैं. पोहा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है. इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है, इसलिए अगर आप ब्रेकफास्ट में पोहा खाते हैं, तो वेट लॉस आसानी से कर सकते हैं और इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा.

मूंग दाल चीला

इसके अलावा अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट में तला हुआ खाने के बदले मूंग दाल चीला खा सकते हैं. यह तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद करेगा. बता दें कि मूंग दाल में प्रोटीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है. इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फूड क्रेविंग को कम करने में मूंग दाल मदद करता है. अगर आप रोजाना मूंग दाल चीला खाते हैं, तो आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं.

उपमा

वजन कम करने के लिए आप अपनी डाइट में उपमा शामिल कर सकते हैं. सूजी से बना उपमा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है, जिसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है. इसमें आप अपनी पसंदीदा सब्जियां डाल सकते हैं. सब्जियों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस रखता है. उपमा खाने से आपको भूख नहीं लगती है और आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है.

दलिया या ओट्स

आप ब्रेकफास्ट में दलिया या ओट्स खा सकते हैं, ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं. ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन कम करने में काफी मदद करता है. वही दलिया खाने से भूख जल्दी नहीं लगती है और धीरे-धीरे वेट लॉस होता है. ओट्स और दलिया बनाते वक्त आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं. यह वजन कम करने में और शरीर को तंदुरुस्त बनाने में मदद करेगी.

स्प्राउट्स और फल

अगर आप जल्दी से मोटापा कम करना चाहते हैं, तो रोजाना ब्रेकफास्ट में स्प्राउट्स खा सकते हैं. आप इसमें सलाद डालकर इसे खा सकते हैं या फिर कच्चा भी इसका सेवन कर सकते हैं. अगर आप सुबह हेल्दी खाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ फल जैसे सेब, पपीता, अमरूद आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं. इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी. आप अंडे को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इन सभी ब्रेकफास्ट को खाकर आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं, क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है.

यह भी पढ़ें: Healthy Food: घर पर बनाएं ये बिना तेल का स्वादिष्ट नाश्ता, सेहत के लिए भी है फायदेमंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget