एक्सप्लोरर

Summer Drinks: गर्मियों की टेंशन को जाएं भूल, वजन घटाने के साथ ये 7 ड्रिंक्स रखेंगे आपको कूल

Weight Lose Drinks: गर्मी का महीना शुरू हो चुका है. अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आइए आज कुछ ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं, जो वेट लॉस में मददगार साबित होंगे.

Summer Drinks: मार्च का महीना आ चुका है और अब गर्मियां दूर नहीं हैं. दिन में तापमान 25 के पार जाना शुरू हो चुका है और कई दफा ये 30 डिग्री तक पहुंच रहा है. इन बातों को मद्देनजर ये कहा जा सकता है कि गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में वजन घटाने में जुटे लोगों के आगे ये दिक्कत आ गई है कि आखिर वो गर्मी के सीजन में इसे कैसे अंजाम दें. इन बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको वजन घटाने वाले उन ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें गर्मियों में पीया जा सकता है. 

खीरे का पानी: खीरे का पानी शुद्धता, ठंडक और डिटॉक्सिफाइंग के लिए जाना जाता है. जब गर्मियों में ताजा ड्रिंक्स पीने की बात आती है तो एक गिलास खीरे का पानी सबसे अच्छा होता है. खीरे का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है और वजन घटाने में मदद करता है. सादा पानी पीने के बजाय एक गिलास पानी में कुछ खीरे के टुकड़े डालकर पीएं. 

छाछ: गर्मियों के लिए छाछ वैसे ही है जैसे सर्दियों की सुबह के लिए चाय. छाछ एक हेल्दी ड्रिंक्स है और इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे पाचन प्रक्रिया ठीक रहती है. इसमें मौजूद बैक्टीरिया आंत के माइक्रोबायोम में सुधार करते हैं. छाछ का सेवन वैसे ही किया जा सकता है या फिर इसमें नमक और मसाले मिला सकते हैं. 

मेंथी का पानी: मेथी का पानी गर्मियों की सुबह शुरू करने का एक हेल्दी तरीका है. यह वजन घटाने में मदद करता है. यह शरीर को पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित करने में मदद करता है. हेल्दी शुरुआत के लिए मेथी के कुछ बीजों को पानी में भिगो दें.सुबह बीज निकालकर खाली पेट उस पानी पी लें. 

नींबू और पुदीना डिटॉक्स वॉटर: खीरे के पानी की तरह ही नींबू और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर सुबह की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका है. नींबू और पुदीना को सामान्य पानी में मिलाने से उसका स्वाद बढ़ा देते हैं और पोषण की मात्रा बढ़ जाती है. यदि आप वजन घटाने के मिशन पर हैं, तो इसे अपने डेली लाइफ में शामिल करने से आपका शरीर हाइड्रेटेड और पोषक तत्वों से भरा रहेगा

सेब और दालचीनी का पानी: सेब और दालचीनी के कॉम्बिनेशन से कुछ भी गलत नहीं हो सकता. सेब फाइबर से भरपूर होता है और दालचीनी एक अच्छा मसाला है जो आपके मेटाबॉलिज्म को स्वाभाविक रूप से बढ़ाता है. इसलिए पानी में सेब और दालचीनी मिलाने से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और व्यक्ति का पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है. 

अंगूर का पानी: ग्रेपफ्रूट वजन घटाने वाले डाइट में सबसे बेहतर हो सकता है. इस खट्टे फल से ना सिर्फ पेट ठीक रहता है, बल्कि पानी का स्वाद भी टेस्टी हो जाता है. इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को फायदे देते हैं. आपको केवल पानी की बोतल में कुछ अंगूर डालने हैं और इसे पीना है. 

संतरे का पानी: संतरे का पानी सबसे अच्छा डिटॉक्स वॉटर है जिसे आप इस गर्मी में आजमा सकते हैं. यह विटामिन सी से भरपूर है, मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और इसे तैयार करने में लगभग कुछ भी खर्च नहीं होता है. पानी की बोतल में संतरे के स्लाइस को मिलाकर इसे तैयार किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Heart Blockage: सुष्मिता सेन तो 'हार्ट ब्लॉकेज' के बाद बचीं, मगर आप कैसे रहेंगे सुरक्षित? जरूर अपनाएं ये 5 उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
इन तरीकों से पूरीयों में नहीं भरेगा तेल, बनेंगी करारी और स्वाद
इन तरीकों से पूरीयों में नहीं भरेगा तेल, बनेंगी करारी और स्वाद
न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget