एक्सप्लोरर

Sharing Benefits: बच्चों को जरूर सिखाएं शेयरिंग की आदत, होते हैं कई फायदे

Value of sharing : बच्चों को शेयरिंग की आदत डालना जरूरी होता है. ताकि भविष्य में वह टीम वर्क के साथ काम कर सके.  

Child Habits : बढ़ती उम्र के बच्चे अक्सर जिद्दी होते हैं. उनका स्वभाव काफी मूडी होता है. इसलिए कई बार वे अपनी चीजों को दूसरों के साथ शेयर करना नहीं चाहते हैं. अगर आपका बच्चा इस तरह का व्यवहार कभी-कभी करे, तो इसमें कोई परेशान होने वाली बात नहीं होती है. वहीं, अगर वे हर चीज को शेयर करने में कतराते हैं, तो इसका असर उनके आगे आने वाले भविष्य पर पड़ सकता है. इसलिए माता-पिता को उन्हें शेयरिंग करने की आदत डलवाने की कोशिश करनी चाहिए. यह छोटी-छोटी बातें बच्चों के बेहतर मानसिक विकास के लिए जरूरी होता है. आइए जानते हैं बच्चों को शेयरिंग करने की आदत कैसे डालें?

बच्चों को कैसे सिखाएं शेयरिंग की आदत?

  • अगर आपके घर में दो बच्चे हैं, तो उन्हें दो अलग-अलग थाली में खाने की चीजें अलग-अलग अनुपात में दें. इसके बाद उन्हें बराबर बांटने के लिए कहें.
  • किताबों और टीवी पर ऐसी कहानियां सुनाएं और पढ़ाएं, जिसमें शेयरिंग के बारे में बताया जा रहा हो.
  • अगर आपका बच्चा कोई चीज किसी के साथ शेयर कर रहा है, तो उसकी तारीफ करें. आप प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए उन्हें छोटे-मोटे गिफ्ट्स भी दे सकते हैं. इससे उन्हें लगेगा कि वे कुछ अच्छा कर रहे हैं.
  • इसके अलावा आप किसी एनजीओं में जाकर अपने बच्चे से सामान भी बंटवा सकते हैं. इससे उनके अंदर चीजें बांटने का गुण आएगा.

शेयरिंग के फायदे?

वैसे तो शायद कई लोगों को ऐसा लगता है कि शेयरिंग की आदत किसी भी तरह से फायदेमंद नहीं होती है. अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो गलत हैं. शेयरिंग की आदत से आपका बच्चा टीम वर्क सीखता है. वह दूसरों का सहयोग करना सीखता है साथ ही उसमें सीखने की स्किल्प डेवेलेप होती है. बच्चों को अच्छी सीख देकर आप उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं. जिससे वह आगे की हर चुनौतियों के लिए तैयार होता है. 

इसे भी पढ़ें - Parenting Tips: जानिए बच्चे को क्यों हो रही हैं घमौरियां, कैसे ठीक करें इसे

इसे भी पढ़ें - Kitchen Hacks: नाश्ते में बनाएं सूजी नगेट्स, बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget