एक्सप्लोरर

Soya Chunks Masala Recipe: गेट टुगेदर के दिन मेहमानों को डिनर में परोसे सोया चंक्स मसाला, अंगुलियां चाटते रह जाएंगे सब

How To Make Soya Chunks Masala: इस डिश को आप बिना ग्रेवी लगाए भी स्नैक्स की तरह खा सकते हैं. रेस्तंरा स्टाइल सोया चंक्स बनाने के लिए आपको ज्यादा बाजार से सामान मंगाने की जरूरत नहीं है

How To Make Soya Chunks Masala: छुट्टी के दिन आपके घर में गेट टुगेदर(Get Together) हो रहा है तो यह स्पेशल डिश उन्हें परोसें. यकीन मानिए मेहमान अपनी अंगुलियां चाटते रह जाएंगे. आप सोच रहे होंगे कि आज हम आपको ऐसा क्या बताने जा रहे हैं कि मेहमान आपकी तारीफ करते रह जाएंगे तो आपको आज हम सोया चंक्स(Soya Chunks) मसाले के बारे में बता रहे हैं. 

इस डिश को आप बिना ग्रेवी लगाए भी स्नैक्स की तरह खा सकते हैं. रेस्तंरा स्टाइल सोया चंक्स बनाने के लिए आपको ज्यादा बाजार से सामान मंगाने की जरूरत नहीं है. आप किचन में रखी हुई काॅमन चीजों का इस्तेमाल कर इस डिश को तैयार कर सकते हैं. आप अपने मर्जी अनुसार कुछ मसालों को हटा भी सकते हैं. ग्रेवी मसाला बनाक इस रेसिपी को रोटी या जीरा राईस के साथ मेहमानों को परोस सकते हैं. 

सोया चंक्स मसाला बनाने की सामग्री
1कप सोया चंक्स
1 प्याज
1 शिमला मिर्च
कुछ हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच अमचुर पाउडर
1 बड़ा चम्मच वनस्पति तेल
नमक
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 कप दही
2 टमाटर
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 बड़ा चम्मच भुनी मूंगफली
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया पत्ता कटा हुआ
1 छोटा चम्मच जीरा

सोया चंक्स मसाला बनाने की विधि
सोया चंक्स(Soya Chunks) को 30 मिनट के लिए भिगो दें. अब इन्हें एक साॅस पैन में डालें और इसमें पानी डालें. चने को 12 मिनट के लिए उबाल दें. अब सोया चंक्स को पानी से निकाल कर पानी निचोड़ लें. अब सोया चंक्स को एक कटोरे में डाल दें. इसमेंसालें जै मसे हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, कसूरी मेथी, नमक अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें.एक गाढ़ा मिश्रण बनाने के लिए इन्हें अच्छे से मिलाएं. सोया चंक्स को अच्छी तरह से इन मसालों का कोट कर दें. अब कढ़ाई में तेल डालें इसमें जीरा डालें और भून दें. अब इसमें प्याज डालकर कुछ मिनट के लिए भूनें. कटे प्याज डाल कर कुछ मिनट के लिए भून लें. कटे हुए टमाटर डालें और पैन को ढक्कन से ढक कर 5 मिनट पकने दें. अब इसमें दही डालें और मसाले को अच्छे से भून लें. जब मसाला अच्छे से भून जाए तो कोटेड सोया चंक्स को इसमें डालें और मिक्स कर के कुछ देर ढाक कर छोड़ दें. कुछ समय बाद इससे अच्छे से भूनने के बाद इसमें पानी डालें जब एक उबाल आ जाए तो इसे बंद कर दें. अब इसमें कटी धनिया पत्ती डालकर इसे गरमागरम सर्व करें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें-

Dal Dhokli Recipe: इस वीकेंड पर लें दाल ढोकली का मजा, बनाने में आसान और खाने में भी है लाजवाब

Skin Care Tips For Men: पुरुषों के लिए भी विटामिन सी है जरूरी, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget