एक्सप्लोरर

Rice Samosa Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं स्पाइसी राइस समोसा, भूल जाएंगे आलू वाले समोसा का स्वाद

बाजार में नॉनवेज, मीठे से लेकर हर तरह का समोसा मिलता है लेकिन क्या आपने कभी राइस समोसा खाया है?आज हम आपको इसकी आसान सी रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप अपने शाम के स्नैक्स में ऐड कर सकते हैं

Rice Samosa Recipe: शाम के स्नेक्स में गरमा-गरम समोसा मिल जाए तो क्या ही बात है,अक्सर लोग स्नैक्स में समोसा खाना पसंद करते हैं, आलू की बढ़िया और चटपटी स्टफिंग बढ़िया स्वाद देता है, वैसे समोसे की वेरायटी की बात करें तो इसकी लंबी लिस्ट निकल जाएगी, बाजार में नॉनवेज, मीठे से लेकर हर तरह का समोसा मिलता है लेकिन क्या आपने कभी राइस समोसा खाया है, राइस समोसा के नाम से ही ऐसा लग रहा है कि इसमें चावल का बड़ा कमाल होगा, जी हां इसमें राइस वाली स्टफिंग ही डाली जाती है. ये बहुत ही लजीज होता है, इसे बनाना भी बहुत ही आसान है आईए जानते हैं इसकी रेसिपी

सामग्री

  • मैदा- एक कप 
  • चावल पके- एक कप
  • मक्खन- 1/2 टेबल स्पून
  • देसी घी- 1 टीस्पून
  •  हरी प्याज कटी- 1/4 कप
  • चिली सॉस- एक टेबल स्पून
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक-स्वादअनुसार


Rice Samosa Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं स्पाइसी राइस समोसा, भूल जाएंगे आलू वाले समोसा का स्वाद

राइस समोसा बनाने की विधि

स्टफिंग ऐसे करें तैयार

  • राइस समोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पका लीजिए या फिर आपके पास पहले से ही चावल बने हैं तो उससे निकाल कर रख लें.
  • अब हरी प्याज लेकर उसके सफेद भाग और पत्ते के बारीक टुकड़े काट लें.
  • अब एक कड़ाही में मक्खन डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें.
  • मक्खन जब  पिघल जाए तो उसमें कटी हुई हरी प्याज डालकर लगभग 1 से 1:30 मिनट तक भून लें.
  • इसके बाद पके चावल चिली सॉस और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें.
  • चावल को 2 मिनट तक चलाते हुए पका लें, इसके बाद गैस बंद कर लें,ये आपकी स्टफिंग तैयार हो गई 

समोसा राइस के लिए आटा ऐसे गूंथे

अब एक बाउल लें और उसमे मैदा डालें और चुटकी भर नमक के साथ एक चम्मच पिघला हुआ देसी घी डालकर मिक्स कर लें. अब मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंद ले, और उससे सूती कपड़े से ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें.अब मैदे का आटा ले और उसे एक बार फिर से गूंथ लें. इसके बाद उसकी लोई बना लें. अब एक लोई लें और उसे लंबा बेल लें इसे चाकू की मदद से बीच से काट लें और एक हिस्सा लेकर उसे कोन की तरह तिकोना कर लें. इसमें स्टाफिंग भरे और ऊपरी हिस्से के तरफ पानी लगाकर समोसा चिपका दें और ऐसे ही सभी समोसे बना ले.

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे तेज आंच पर गर्म कर दें. जब तेल गरम हो जाए तो कड़ाही के स्पेस के मुताबिक उसमें समोसा डालें और डीप फ्राई करें. जब दोनों तरफ से समोसे का रंग सुनहरा हो जाए, तो उसे निकाल ले.हो गया आपका राइस समोसा तैयार  है,अब आप इसे टमाटर सॉस या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wheat Flour Recipes: एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
एक ही आटे से पराठा, चीला और स्नैक, नोट करें 3 आसान रेसिपी
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget