एक्सप्लोरर

Chicken Fried Rice: रेस्टोरेंट जैसा चिकन फ्राइड राइस अब बनाएं घर पर, नोट कर लें ये रेसिपी

फ्राइड राइस एक ऐसी रेसिपी है, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते वह भी बेहद कम समय में. अगर आप नॉन-वेज लवर हैं, तो हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन फ्राइड राइस की रेसिपी बताने जा रहे हैं.

फ्राइड राइस उन कई दिलचस्प रेसिपीज में से एक है, जिसमें चावल का स्वाद दोगुना लगता है. इसका आविष्कार जिसने भी किया हो, लेकिन यह डिश दुनिया भर में खूब पसंद की जाती है और हर जगह इसके फ्लेवर में एक अनोखा टच दिया जाता है. इतना ही नहीं फ्राइड राइस को शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है, क्योंकि इसके लिए भी दोनों की अलग-अलग रेसिपीज हैं. यह न केवल पकाने में सुविधाजनक है बल्कि स्वाद से इतना भरपूर है कि इसे खाते-खाते आपका पेट भर सकता है, मगर मन नहीं. इसके लिए आपको ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की भी जरूरत नहीं होती क्योंकि आप इसमें लगभग किसी भी तरह की सब्जी या मीट को जोड़ सकते हैं. अंडे, चिकन, पनीर, टोफू, सब्जियां, जैसी कोई भी चीज और बस आपके पास खाने के लिए एक स्वादिष्ट डिश रेडी होगी. हालांकि, फ्राइड राइस को बनाते समय ध्यान रखने वाली मुख्य बातों में से एक यह है कि आपको एक ही बार में इसे पूरी तरह से नहीं पकाना चाहिए.जब पके हुए चावल को सब्जियों के साथ पैन में डाला जाता है, तो यह थोड़ा और पक जाता है. इसलिए अगर आप चावल को पहले से ही ज्यादा कुक कर लेगें, तो ये गूदेदार हो सकते हैं. इससे बचने के लिए, चावल को सही मात्रा में ही पकाएं, यानी लगभग 80% तक.  

चिकन फ्राइड राइस के लिए इंग्रीडिएंट

400 ग्राम चिकन बोनलेस
7 कलियां लहसुन की
1 गाजर
2 बड़े चम्मच लाल शिमला मिर्च
1 बड़ा चम्मच सिरका
आवश्यकतानुसार काली मिर्च
2 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
1 कप चावल
2 बड़े चम्मच प्याज
2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
2 चम्मच सोया सॉस
नमक आवश्यकतानुसार
1 चम्मच नींबू का रस

स्टेप 1 चिकन को सीज़न करें और चावल पकाएं
इस रेसिपी को पकाने के लिए सबसे पहले चावल को कम से कम 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. चिकन को धोकर थोड़े से नमक और काली मिर्च में 20 मिनट के लिए मैरीनेट कर लें. अब एक पैन में 2 कप पानी डालें और उबाल आने दें. इसमें चावल डालें और उन्हें 80% पक जाने तक कुक करें. चावल को छान कर एक तरफ रख दें.

स्टेप  2 सब्जियों को भून लें
अब जब चिकन मैरीनेट हो गया है, तो एक गर्म पैन में थोड़ा तेल डालें और चिकन डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक इसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए. इसे निकाल कर एक तरफ रख दें. अब पैन में दोबारा 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर भूनें और प्याज डालें. इसे 35 सेकेंड तक पकाएं और बाकी सब्जियां डालकर 1-2 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं.

स्टेप  3 सॉस, चिकन, चावल डालें और परोसें!
अब इसमें अपने सभी सॉस के साथ काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. चावल और चिकन डालें और चावल को तोड़े बिना अच्छी तरह मिलाएं. ढककर 30 सेकेंड तक पकने दें. आंच बंद कर दें और सिरका छिड़कें और फिर से ढक दें. 10 मिनट बाद परोसें! आप चाहें, तो ऊपर से हरे प्याज को काटकर गार्निश कर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
सर्दियों में बनाएं शिमला मिर्च का अचार, उंगलियां चाटेंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी
घर में कैसे बनाएं जेठालाल का पसंदीदा जलेबी फाफड़ा, देखें कमाल की रेसिपी
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget