एक्सप्लोरर

Eid-Ul-Adha Special:इस बकरीद बनाएं लजीज मटन सीख कबाब...आपकी ईद की पार्टी हो जाएगी शानदार

Eid-Ul-Adha Special: ईद के मौके पर अगर आप दोस्तों को दावत देने वाले हैं और उन्हें कुछ खास परोसना चाहते हैं तो हम आपको सीख कबाब की स्पेशल रेसिपी बता रहे हैं.ये स्टार्टर के लिए परफेक्ट है.

Mutton Seekh Kebab Recipe: 29 जून यानी कि कल ईद-उल-अजहा का का त्यौहार मनाया जाएगा. इसे बकरीद के नाम से भी जानते हैं. मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए यह एक बहुत ही खास त्योहार है. इस दिन कुर्बानी दी जाती है. वहीं घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं. इस मौके पर नॉनवेज डिश जरूर शामिल किया जाता है. ऐसे में अगर आप इस ईद दोस्तों को दावत देने वाले हैं और कुछ खास परोसना चाहते हैं तो आपको ईद-उल-अजहा के मौके पर जायकेदार मटन सीख कबाब बनाना चाहिए. ये बनाना काफी आसान है तो चलिए जल्दी से जान लेते हैं इसकी रेसिपी...

मटन सीख कबाब बनाने की सामग्री

  • दो कप मटन कीमा
  •  एक टेबलस्पून सिरका
  • आधा चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • आधा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक कटी हुई
  • 1टेबलस्पून हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • एक प्याज बारीक कटी हुई
  • ब्रशिंग के लिए बटर
  • चाट मसाला
  • नींबू के टुकड़े
  • दो चम्मच पपीता का पेस्ट
  • दो चम्मच बेसन पाउडर
  • एक अंडा

मटन सीख कबाब बनाने की विधि

  • एक बड़े कटोरे में मटन कीमा निकाल लें. इसमें एक चम्मच सिरका डालें.
  • अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें.
  • इस मिश्रण में स्वाद अनुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, लालमीर्च पाउडर, हरा धनिया हरी मिर्च डालें, गरम मसाला डालें
  • अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज, दो चम्मच पपीते का पेस्ट, दो चम्मच बेसन और एक अंडा फोड़ कर डाल दें.
  • अब इस मिश्रण को कुछ देर तक हाथों से मिला लें और इसे 3 से 4 घंटे सेटल होने के लिए फ्रिज में रख दें.
  • सीख कबाब सीखने के लिए आप ओवन या नॉन स्टिक तवा या फिर कोयले पर भी इसे पका सकते हैं.
  • अब सर्व करने से 20 से 25 मिनट पहले मैरिनेटेड मटन को सीख के चारों ओर लपेट दें.
  • इसी प्रकार बाकी बचे कीमें को भी दूसरे सीख में लपेट दें.
  • इसे आग पर चढ़ाएं और सीख को घुमा-घुमा कर सेकते रहे.
  • बीच-बीच में इस पर ब्रश से ऑयल भी लगाते रहे.
  • जब कबाब की खुशबू आने लगे और इसमें हल्का भूरापन आ जाए तो इसे आप एक प्लेट में निकाल लें.
  • तैयार है आपका लजीज सीख कबाब.
  • आप इसे रुमाली रोटी और हरी चटनी प्याज के साथ भी खा सकते हैं या फिर स्टार्टर के तौर पर भी खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- मॉनसून में चटपटा खाने की हो रही है क्रेविंग तो ये हेल्दी ऑप्शन आएंगे आपके काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget