एक्सप्लोरर

मॉनसून में चटपटा खाने की हो रही है क्रेविंग तो ये हेल्दी ऑप्शन आएंगे आपके काम

मॉनसून में तली भुनी चीज़ें खाने का मन हर किसी का करता है. लेकिन ये सेहत को काफी नुकसान भी पहुंचाता है.ऐसे में हम आपको कुछ हल्दी ऑप्शंस बता रहे हैं, जिससे आपकी चटपटा खाने की क्रेविंग भी दूर हो जाएगी.

Healthy Recipe For Monsoon: बारिश का मौसम काफी सुहावना होता है. ठंडी हवा, बारिश की बूंदे, मिट्टी की सोंधी-सोंधी खुशबू अक्सर लोगों को कुछ चटपटा खाने के लिए मजबूर कर देती है. ऐसे मौसम में तली-भुनी चीजों का सेवन करने में मजा आता है. खासकर पकोड़ियां मिल जाए तो दिन बन जाता है. लेकिन ज्यादा तेल मसालेदार चीजें खाने से सेहत खराब होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में हम आपको कुछ हल्दी ऑप्शंस बता रहे हैं, जिससे आपकी चटपटा खाने की क्रेविंग भी दूर हो जाएगी और आपकी सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा.

कॉर्न चाट-आप को अगर कुछ चटपटा खाने का मन करे तो आप कॉर्न चाट खा सकते हैं. ये सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है.इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके अलावा ये पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद होता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और कब्ज की समस्या ठीक हो सकती है. इसे बनाने के लिए स्वीट कॉर्न को उबाल लीजिए. अब एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और नींबू डालकर मिला लीजिए. आप चाहे तो इसमें खीरा, टमाटर और प्याज को भी बारीक काटकर डाल सकते हैं. ऊपर से हरा धनिया डालकर आप इसका मजा उठा सकते हैं.

काले चने का चाट- आप काले चने का चाट बनाकर भी खा सकते हैं. यह भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इससे पाचन में सुधार होता है. हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन ए, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्निशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. चने में आयरन की मात्रा भी काफी ठीक होती है. इसे बनाने के लिए एक कप चना को भिगो कर रात भर के लिए छोड़ दीजिए. जब नरम हो जाए तो इसमें प्याज, टमाटर, नींबू, खीरा डालें. ऊपर से चाट मसाला, काला नमक, हरा धनिया डालकर इसे मिला लें और इसका मजा ले.

आलू चाट- आलू चाट से भी आप अपनी क्रेविंग को दूर कर सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान होता है. आलू को स्लाइस में काटकर हल्के तेल में फ्राई कर लीजिए. अब इसमें टमाटर, नमक, हरी मिर्च, चाट मसाला, धनिया और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिला लीजिए. ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व कर लीजिए.

झालमुड़ी-झालमुड़ी एक बेहतरीन स्नैक्स है. इसे खाने से आपकी भूख भी कंट्रोल रहेगी और आपको फायदा भी पहुंचेगा. इसे बनाने के लिए 2 से 4 कप मुरमुरा ले लीजिए. इसमें उबले हुए आलू मैश करके डालिए. इसमें खीरा, टमाटर, बारीक कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, चाट मसाला, काला नमक, हरी चटनी, लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. तैयार है आपकी झालमुड़ी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: IMD Issues Orange Alert: कई जगह भारी बारिश का अलर्ट, ऐसे मौसम में ये सेफ्टी टिप्स करें फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget