एक्सप्लोरर

एक बार चख लेंगे साउथ इंडियन स्टाइल का ये इंस्टेंट अचार तो कभी नहीं भूलेंगे स्वाद...जान लीजिए बनाने का तरीका

आचार का एक छोटा सा टुकड़ा पूरे खाने में जाएका भर देता है... वैसे तो अचार बनाना लेंदी प्रोसेस होता है, लेकिन आप इंस्टेंट और चटपटे अचार भी बना सकते हैं.

Instat Achar Recipe:भारतीय खाने की थाली में आचार के बिना खाना अधूरा माना जाता है. आचार का एक छोटा सा टुकड़ा पूरे खाने में जाएका भर देता है. वैसे अचार हर मौसम में बनाया जा सकता है लेकिन गर्मियों के मौसम में तो आम का अचार बनाना जैसे एक परंपरा हो गई है, क्योंकि इसी वक्त आम की पैदावार होती है और एक से बढ़कर एक खूब बढ़िया अचार लगता है, हालांकि अब लोगों का टेस्ट और डिमांड और भी बढ़ गया है और लोग अब कई तरह के आचार खाना प्रेफर करते हैं, अचार की रेसिपी और इसका स्वाद हर स्टेट और शहर के मुताबिक बदलता है ऐसे में आज हम आपको दो चटपटे और आसान अचार की रेसिपी बता रहे हैं.

प्याज का अचार

भारतीय थाली में प्याज का भी बहुत ही बड़ा योगदान है लोग खाने के साथ प्याज था ना कभी नहीं भूलते,सिरका वाला प्याज या फिर मसाले वाले प्याज खाने के साथ खाने में बहुत ही लजीज लगता है. रेस्टोरेंट होटल नियर ढाबा हर जगह प्याज परोसा जाता है लेकिन क्या आपने प्याज का अचार खाया है जी हां यह एक इंस्टेंट आचार है जो तमिलनाडु में बहुत प्रचलित है जो रोज के खाने के साथ बहुत ही टेस्टी लगता है इसे बनाना भी आसान है आइए जानते हैं इसके बारे में.

सामग्री

  • छोटा प्याज :एक कप
  • नमक:  2 छोटे चम्मच
  • हल्दी पाउडर :1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस :2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च और लहसुन का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
  • कलौंजी: एक छोटा चम्मच
  • काला नमक :1 छोटा चम्मच सरसों का तेल :2 बड़े चम्मच

विधि

  • एक कटोरी में मिर्च और लहसुन का पेस्ट नमक हल्दी काला नमक और कलौंजी डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • प्याज को छीलकर इसमें चीरा लगाएं.
  • तैयार किया गया मसाला चीरे हुए प्याज में भरे
  • अब इसमें सरसों का तेल डाल कर अच्छे से मिक्स करें.
  • इस आचार को साफ शीशी में भरकर किसी सूखे जगह पर रख दें और खाने के साथ खाएं.

खीरे का अचार कैसे बनाएं

खीरे का सलाद आपने जरूर खाया होगा लेकिन खीरे का अचार भी होता है यह शायद ही आपने सुना होगा या खाया होगा यह इंसटेंट बनने वाला अचार है.आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी

  • खीरे का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप खीरे को धो लें और फिर इस के छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए.
  • अब एक पैन में तड़का लगाने के लिए मूंगफली धनिया मेथी दाना जीरा और सौंफ डालें और धीमी आंच पर इन सभी सामग्री को ब्राउन कर ले.
  • अब इसमें हरी मिर्ची और लहसुन डालें और 1 से 2 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें
  • फिर इसे एक बाउल में निकाल ले और मिक्सी में मोटा मोटा पीस लें.
  • अब खीरे के टुकड़े को इस मिश्रण में डालें और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला ले.
  • अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें फिर इसमें राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का लगाएं.
  • जब यह अच्छी तरह से चटक जाए तो इसमें हल्दी पाउडर डाल दें और कुछ देर पकने दें
  • गैस बंद कर दें और इस तड़के को खीरे के अचार में डाल दें , फिर इसमें नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर ले बस आपका चटपटा खीरे का अचार तैयार है.

तड़का आम अचार

तड़का आम अचार यह नाम शायद आपने पहली बार सुना होगा लेकिन केरल में यह बहुत ही पॉपुलर आचार है, जिसे वहां रोजाना खाने के साथ परोसा जाता है. यह तुरंत बनने वाला अचार है.आम के सीजन में हर साल बनाया जाता है,केरल में इससे काडूमंगा आचार के नाम से जानते हैं, इसकी खासियत है इसमें पढ़ने वाला तड़का.अगर आप भी सीजन में इस तरह के अचार बनाना चाहती हैं तो आप जरूर बनाइए यह बहुत ही टेस्टी बनती है.

सामग्री

  • कच्चे आम: 2
  • लाल मिर्च पाउडर :1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
  • तिल या नारियल का तेल :2 बड़े चम्मच
  • नमक:  एक बड़ा चम्मच
  • करी पत्ता:  10 से 12
  • राई: डेढ़ छोटा चम्मच
  • हींग:  एक छोटा चम्मच

तड़का आम का अचार बनाने की विधि

  • आम को अच्छे से धो लें और छिलका समेत ही टुकड़े में काट लें
  • एक बर्तन में आम के टुकड़ों को डाले हैं और फिर इसमें नमक मिर्च और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करें
  • अब एक तड़का पैन में तिल या नारियल का तेल गर्म करें.
  • इसमें राई करी पत्ता और हींग डालें.
  • जब राई चटकने लगे तो यह तड़का तैयार किए गए अचार में डाल दें.
  • जब अचार ठंडा हो जाए तो इसे साफ कांच की शीशी में भरकर फ्रिज में रख दीजिए
  • ये चार आराम से 2 हफ्ते तक चल जाएगा.
  • हालांकि आम का वक्त अभी नहीं है लेकिन आने वाले सीजन के लिए आप इसे सेव करके रख सकते हैं ये, वाकई बहुत ही टेस्टी रेसिपी होती है

ये भी पढ़ें: Ice Cube for Sore Throat: बर्फ के टुकड़े चूसने से गले की खराश में मदद मिल सकती है? दूर करें कन्फ्यूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन तरीकों से पूरीयों में नहीं भरेगा तेल, बनेंगी करारी और स्वाद
इन तरीकों से पूरीयों में नहीं भरेगा तेल, बनेंगी करारी और स्वाद
न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget