हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइलफूडमटर का हलवा खाया क्या? घर पर एक बार जरूर ट्राई करें, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग
मटर का हलवा खाया क्या? घर पर एक बार जरूर ट्राई करें, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग
Matar Ka Halwa : मटर का सीजन आ रहा है. ऐसे में हरे मटर का हलवा आपके स्वाद को बढ़ा सकता है. डिनर के बाद अगर कुछ मीठा खाने का मन हो तो आप इसे बना सकते हैं. यह डिश आपको बहुत पसंद आएगी.
Written By : ABP Live | Updated at : 01 Sep 2022 07:35 PM (IST)
मटर का हलवा
Matar Ka Halwa Recipe : अभी तक आपने गाजर का हलवा खाया होगा, सूजी का हलवा खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी मटर का हलवा (Matar Ka Halwa) खाया है. यह इतनी स्वादिष्ट होता है कि एक बार खाने वाला बार-बार इसकी डिमांड करता है. अब आप सोच रहे होंगे कि जो हरी मटर चाट, सब्जी और पराठा को इतना टेस्टी बना देता है, क्या उसका हलवा भी बनता है. जी हां..यह इतना लाजवाब होता है कि अगर एक बार घर आए मेहमानों को खिला दें तो तारीफ करते नहीं थकेंगे. ये खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. हरा मटर का हलवा देसी घी में ढेर सारे सूखे मेवों में पकाया जाता है. यह टेस्टी और क्रीमी डिश है. इसकी रेसिपी (Matar Ka Halwa Recipe) काफी आसान है. आइए आज आपको बताते हैं, मटर का पौष्टिक और स्वादिष्ट हलवा बनाना...
मटर का हलवा बनाने सामग्री
हरी मटर- 3 कप
देसी घी- 3 चम्मच
दूध- आधा लीटर
मावा या खोवा- आधा कप
चीनी या बूरा- आधा कप
बादाम- 5-6 बारीक कटे हुए
काजू- 5-6 बारीक कटे हुए
अखरोट- 5-6 बारीक कटे हुए
किशमिश- 5-6 पीस
पिस्ता- 3-4 बारीक कटे हुए
नारियल बुरादा- 3 चम्मच
मखाना- 5-6 कटे हुए
इलायची पाउडर- आधा चम्मच
केसर के धागे
इस तरह बनाएं टेस्टी स्वीट डिश मटर का हलवा
1. सबसे पहले हरा मटर लें और उसे मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें.
2. अब एक कढ़ाई लें और हल्की आंच पर रखें दें इसमें घी गर्म करें और मटर का पेस्ट इसी घी में अच्छी तरह भूनें.
3. जब मटर का पेस्ट सुनहरा हो जाए तो उसमें दूध और चीनी डालकर 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.
4. अब इस मिश्रण में मेवा या खोवा और ड्राईफ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें.
5. जब यह 4 से 5 मिनट तक पक जाए तो इसमें इलाचयी डाल लें.
6. आपका स्वादिष्ट मटर का हलवा बन गया है, इसे सर्व करें.