एक्सप्लोरर

Curry Leaves: सिर्फ पकवान नहीं...बालों की भी शान बढ़ाता है करी पत्ता, इसका ऐसे करें इस्तेमाल 

Curry Leaves Benefits: करी पत्ते में विटामिन, आयरन, प्रोटीन और ऐसे ही कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व बालों की ग्रोथ में काफी मदद करते हैं

Curry Leaves Hair Benefits: भारतीय रसोइयों में ऐसी कई तरह की ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद रहती हैं, जिनके इस्तेमाल से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते हैं. इन्हीं जड़ी बूटियों में एक करी पत्ता भी शामिल है. कुछ व्यंजनों में शामिल किया जाने वाला करी पत्ता स्वाद से भरपूर होता है. करी पत्ते के तड़के के बिना पकवानों के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता. क्या आप यह जानते हैं कि व्यंजनों की शान बढ़ाने के अलावा करी पत्ता बालों के लिए भी फायदेमंद है? जी हां करी पत्ता डैंड्रफ से लड़ने में मदद करके बालों को हेल्दी रखने में हेल्प करता है. इसमें ऐसे और भी कई गुण हैं, जो बालों को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाते हैं. आइए जानते हैं बालों के लिए इसके फायदों के बारे में.

सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या

सर्दियों में ज्यादातर लोगों के बालों में डैंड्रफ की समस्या पैदा हो जाती है, जिसकी वजह से बाल कई बार झड़ने भी लगते हैं. ठंड के मौसम में बालों की सही से सफाई नहीं हो पाती. लिहाजा हमारे बालों में डैंड्रफ होने लगते हैं. डैंड्रफ के कारण बाल धीरे-धीरे कमजोर होकर टूटने लगते हैं. इसके अलावा, डैंड्रफ बढ़ने से स्कैल्प में जलन और खुजली की दिक्कत भी काफी बढ़ जाती है. इनसे छुटकारा दिलाने में करी पत्ता आपकी बहुत सहायता कर सकता है. इसके इस्तेमाल से आपको न सिर्फ डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा, बल्कि आप अपने बालों में एक अलग ही मजबूती महसूस करेंगे.

करी पत्ते के फायदे

करी पत्ते में विटामिन, आयरन, प्रोटीन और ऐसे ही कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व बालों की ग्रोथ में काफी मदद करते हैं और उन्हें मजबूत बनाने का काम करते हैं. यह जड़ी बूटी बालों को लंबा और घना बनाती है. बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए आप करी पत्ते का इस्तेमाल बहुत ही आसान से कर सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

सर्दियों में डैंड्रफ से बचने के लिए करी पत्ते के साथ नारियल के तेल का इस्तेमाल करें. इससे आपको काफी राहत मिलेगी. एक बर्तन में नारियल का तेल लें और इसमें 15-20 करी पत्ते डालें. इसे अच्छे से गर्म कर लें. अब इस मिक्सचर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें. फिर इससे अपने बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह 10 मिनट तक मसाज करें और करीब 1 घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें. 

कपूर और करी पत्ता 

करी पत्ता के साथ-साथ कपूर में भी एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को दूर भगाने में मदद करते हैं. आपको सबसे पहले 10 से 15 करी पत्तों को पीसना है और फिर इसमें कपूर का तेल डालना है. दोनों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद आपको इसका इस्तेमाल बालों में करना है. इस मिक्सचर को कुछ दिनों तक बालों में लगाकर देखें. आपको इसके इस्तेमाल से कई तरह के फायदे देखने को मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें: मिसकैरेज के बाद प्रेग्नेंसी से लगता है डर? तो इन बातों का रखें ख्याल, अपनाएं कुछ 'हेल्दी प्रेग्नेंसी टिप्स'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
रात की बची रोटियों से ऐसे बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, चाव से खाएंग बच्चे
Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget