एक्सप्लोरर

Garlic Chutney Recipe: पहले कभी नहीं खाई होगी लहसुन और दही की ऐसी चटपटी चटनी...यहां देखें रेसिपी

Garlic Chutney Recipe: आपको चटनी खाना पसंद है तो आपको राजस्थानी स्टाइल लहसुन और दही की चटनी जरूर ट्राई करना चाहिए...ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है.

Garlic Chutney Recipe:खाने में चटनी खाना सभी को पसंद होता है. कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो अलग-अलग तरह की चटनी की रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो हम आपको चटनी की एक बेहद स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं. आज हम आपको लहसुन और दही से बनी चटनी की रेसिपी बता रहे हैं. यह राजस्थानी स्टाइल लहसुन की चटनी है जिसे बनाना बहुत ही आसान है. आप इसे दो तरह से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने के रेसिपी....

लहसुन और दही की चटनी

सामग्री

  • एक लहसुन की कली
  • दो कप ताजा दही
  • चार से पांच हरी मिर्च
  • एक चम्मच राई
  • पांच से छह करी पत्ते
  •  दो चम्मच तेल
  • नमक स्वाद अनुसार
  • एक चम्मच लाल मिर्च

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक लहसुन की कली को छीलकर अलग रख लीजिए.
  • लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें
  • हरी मिर्ची को भी धो कर अलग रख लें.
  • अब मिक्सी के जार में हरी मिर्च, लहसुन की कली और दही डालें सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें.
  • अब एक पैन में तेल को गर्म करें इसमें राई का तड़का लगाएं, अब ऊपर से करी पत्ता डालें दोनों चीजों को एक बार मिला लें.
  • इस तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें. आखिर में इसमें नमक और लाल मिर्च डालें.
  • तैयार है आपकी दही और लहसुन की चटनी, इसे आप रोटी चावल और स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं.

दही और लहसुन की चटनी बनाने का दूसरा तरीका

सामग्री

  • लहसुन की कली तीन से चार
  • सुखी लाल मिर्च
  • दो चम्मच तेल
  • एक कप दही
  • 1 इंच अदरक
  • दो टमाटर
  • नमक स्वाद अनुसार

चटनी बनाने की विधि

  • सबसे पहले लहसुन को छीलकर अलग रख दें.
  • अब टमाटर और अदरक को अच्छे से धो कर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • सूखी लाल मिर्च को पानी में भिगोकर अलग रख दें.
  • अब एक पैन में दो चम्मच तेल गरम करें, अब इसमें लहसुन अदरक और टमाटर को फ्राई करके अच्छे से पक्का लें.
  • लहसुन और अदरक के इस पेस्ट में स्वाद अनुसार नमक डालें और सभी चीजों को मिक्स कर लें.
  • अब इस पेस्ट को ठंडा करने के लिए रख दें, जब चटनी ठंडी हो जाए तो इसमें एक कप दही डालें.
  • अब चटनी को अच्छे से मिक्स करें, तैयार है आपकी दही टमाटर और लहसुन की चटनी.
  • इसे आप रोटी पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- PCOS Diet: पीसीओएस की समस्या में महिलाएं गलती से भी न खाएं ये चीजें, वरना सेहत पर पड़ सकता हैं बुरा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget