एक्सप्लोरर

Holi 2023: इस होली बेसन की स्पेशल बर्फी से कराएं मेहमानों का मुंह मीठा...यादगार बन जाएगा त्योहार

Holi 2023 :होली के मौके पर मीठे में मेहमानों को कुछ खास सर्व करना चाहते हैं, तो आपको बेसन की बर्फी जरूर ट्राई करनी चाहिए. इसका ऐसा टेस्ट ऐसा आएगा जिसे सब पसंद करेंगे

Besan Ki Barfi Recipe: रंगो का त्योहार होली 8 मार्च को सेलिब्रेट किया जा रहा है. अब होली का मौका है तो कुछ मीठा होना तो जरूरी है. वैसे तो इस मौके पर कई मीठे पकवान बनते हैं, लेकिन अगर आप इस बार मेहमानों को कुछ खास परोसना चाहते हैं तो आप बेसन की बर्फी ट्राई कर सकते हैं. ये काफी लजीज स्वीट डिश है. इसका स्वाद बहुत ही शानदार होता है. बड़े, बूढ़े और बच्चे सभी को ये पसंद आता है. ये बनाना भी आसान है और स्टोर करना भी बहुत ही आसान है,आइए जानते हैं बेसन की बर्फी बनाने का तरीका

सामग्री

  • बेसन 3 कप
  • सूजी 2 टेबलस्पून
  • देसी घी एक से डेढ़ कप
  • फूड कलर एक चुटकी
  • इलायची पाउडर आधा टीस्पून
  • पिस्ता और काजू का कतरन हिसाब के मुताबिक
  • चीनी  दो कप

बेसन की बर्फी बनाने की विधि

  • बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में एक कप घी डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें.
  • जब भी पिघल जाए तो उसमें तीन से चार कप बेसन डाल दें और उससे करछी से चलाते हुए भून ले.
  • बेसन को कम से कम 3 से 4 मिनट तक चलाते रहें, बेसन का रंग धीरे-धीरे गहरा होगा.
  • इसके बाद कड़ाही में 2 टेबलस्पून सूजी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
  • अब गैस की आंच को धीमा कर दें और इस मिश्रण को चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि इसका रंग पूरा भूरा ना हो जाए.
  • 20 से 25 मिनट के बाद जब बेसन अच्छे से भुन जाए तो बेसन घी छोड़ने लग जाएगा. इसके बाद गैस बंद कर दें.
  • बेसन को एक बर्तन में निकाल लें अब एक कड़ाही में 2 कप चीनी और आधा कप पानी डालकर गर्म करें.
  • चीनी को पानी में अच्छी तरह से घोलें और एक चाशनी बनाने के लिए उबालें.
  • इसके बाद चाशनी में एक चुटकी फूड कलर मिक्स कर दें.
  • चाशनी में भुना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें और थोड़ी देर तक और पकने के बाद गैस बंद कर दें.
  • बेसन को चाशनी के साथ तब तक मिक्स करते रहें जब तक कि मिश्रण पूरा मिल ना जाए.
  • इसके बाद एक ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें और तैयार मिश्रण को ट्रे  में डाल कर चारों तरफ से फैला लें.
  • ऊपर से पिस्ता काजू छिड़क दें, बर्फी को सेट होने के लिए आधा घंटे अलग रख दें.
  • इसके बाद चाकू की मदद से अपने मनपसंद आकार में काट लें.
  • हो गई आपकी बेसन की बर्फी बनकर तैयार, इसे खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं.

यह भी पढ़ें: अनहेल्दी खाकर, पेग लगाकर देर रात तक जागने वाले सुन लें... बढ़ती इनफर्टिलिटी के कारण IVF का मार्केट 4 गुना बढ़ने वाला है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget