एक्सप्लोरर

दालचीनी से सिर्फ जायका ही नहीं चेहरे को भी चमका सकते हैं आप...जानिए कैसे

चेहरे की कई समस्याओं में दालचीनी बहुत ही फायदा पहुंचाता है जानिए इसके इस्तेमाल करने का तरीका

Skin Care: सर्दियों में स्किन की 10 दिक्कतें पैदा हो जाती है, जिसे मैनेज करना कभी कभी मुश्किल हो जाता है. हालांकि कुछ ब्रांडेड प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध हैं जिससे फायदा पहुंच सकता है, लेकिन यह सिर्फ वक्ती तौर पर फायदा पहुंचाता है, जैसे ही इसका असर खत्म होता है समस्याएं बढ़ जाती है, ऐसे में चेहरे को प्राकृतिक तौर पर पोषण देना चाहिए आज हम आपको आपके किचन में मौजूद एक मसाले के बारे में बता रहे हैं जिसे हम दालचीनी के नाम से जानते हैं. इससे जायके साथ साथ चेहरे की अच्छी देख भाल की जा सकती है. इससे स्किन की कई समस्याएं दूर हो सकती है जानते हैं इसके इस्तेमाल करने का तरीका और इसके फायदे

1.दालचीनी और शहद का फेस पैक

दालचीनी में एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है. अगर आप एक्ने से परेशान हैं तो दालचीनी और शहद के पैक को चेहरे पर लगाएं.इससे एक्ने से निजात पाने में मदद मिलेगी. साथ ही यह ब्लड फ्लो को भी ठीक करता है, जिस वजह से त्वचा स्वस्थ रहती है.एक चम्मच दालचीनी पाउडर में दो चम्मच शहद मिला लें. इसे त्वचा पर चारों ओर अच्छी तरह से सर्कुलर मोशन में लगाएं और फिर 20 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें. उसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें और मॉइश्चराइजर अप्लाई करें. आपको एक्ने की समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी.

2.दालचीनी और ऑलिव ऑयल

सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से आप परेशान हो चुके हैं तो भी दालचीनी के पाउडर में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल मिला लें और इससे अपनी त्वचा पर अप्लाई करें. हल्के हाथों से त्वचा पर मसाज करें इससे त्वचा में नमी मिलेगी. ब्लड सरकुलेशन बढ़ेगा और रूखी और ड्राई स्किन की समस्या दूर होगी. फटे होठों के लिए भी यह बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है.

3.दालचीनी और केले का फेस पैक

दालचीनी और केले से बना फेस मास्क भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं. दालचीनी और केले के फेस पैक से आपके चेहरे पर नहीं आएगी, त्वचा मुलायम होंगे और नेचुरली ग्लो करेंगे. आप एक केले को अच्छी तरह से मसल लें, इसमें एक चम्मच दालचीनी का पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं. 2 मिनट तक मसाज करें, चेहरे पर इसे 10 मिनट तक लगा हुआ छोड़ दें. फिर हल्के गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर ले.

4.दालचीनी और दही का फेस पैक

सर्दियों में स्किन की टोन अनइवन हो जाती है, ऐसे में आप दही और दालचीनी का फेस पैक भी लगा सकते हैं. फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर में एक चम्मच दही और शहद मिलाएं .चेहरे पर ये पैक को 10 से 15 मिनट तक  लगा रहने दें. उसके बाद नार्मल पानी से चेहरा वॉश कर ले इससे पैक से अनइवन स्किन टोन को इवन किया जा सकता है.

5.नारियल तेल और दालचीनी का फेस पैक

सर्दियों में जब त्वचा रूखी होती है तो खुजली भी शुरू हो जाती है, ऐसे में आपको नारियल तेल और दालचीनी का फेस पैक इस्तेमाल करना चाहिए, जो स्किन को पोषण भी देंगे और साथ ही ड्राइनेस की समस्या को भी दूर करेंगे. आप दालचीनी पाउडर में कुछ बूंद नारियल तेल की मिलाएं,दोनों को चेहरे पर 10 मिनट लगा कर रखें. इससे स्किन को पोषण मिलेगा और खुजली ड्राइनेस की समस्या दूर होगी.

यह भी पढ़ें: डायट पर जरा-सा कंट्रोल रखा जाए तो पतला होने के लिए बेस्ट मौसम है सर्दी... कम मेहनत में घटता है ज्यादा फैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget