एक्सप्लोरर

सिर्फ एक चम्मच कॉफी से खिल उठेगा चेहरा, बस जान लीजिए कैसे करना है इस्तेमाल

कॉफी को त्वचा पर लगाने से सन स्पॉट, फाइन लाइंस और रेडनेस कम हो सकते हैं. कॉफी में मौजूद एंटी एजिंग गुण बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं.जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका

Coffee Mask For Healthy Skin:कॉफी एक ऐसा ड्रिंक है जो मूड बूस्टर के रूप में जाना जाता है, कॉफी की एक घूंट जाते ही दिमाग ऐसे काम करना शुरू कर देता है जैसे इसे कोई जादुई छड़ी घुमा रहा है, गजब की ऊर्जा और फुर्ती मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा का कितना ख्याल रख सकती है. कॉफी आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट, चमकदार और उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा कर सकता है. यह एंटीऑक्सीडेंट और कैफिक एसिड का पावर हाउस है, ऐसे में आप अगर किसी त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान है जैसे अनइवन स्किन टोन, ब्लैकहेड्स या फिर नेचुरल ग्लो चाहिए तो आपको कॉफी का फेस मास्क जरूर ट्राई करना चाहिए यह वाकई आपको बढ़िया रिजल्ट दे सकता है आइए जानते हैं इसके बारे में.

ब्लैकहेड्स के लिए कॉफी मास्क

कॉफी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पोर्स को अनलॉक करने में मदद करता है.यह इस तरह से ब्लैकहेड्स को भी काफी कम करने में मदद करता है.इसे ब्लैकहेड्स को कम करने और एक्ने के बाद जो निशान रह जाते हैं उन्हें कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैसे बनाएं कॉफी मास्क

  • एक कटोरी में दो चम्मच कॉफी और एलोवेरा जेल को मिला दें.
  • इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • कुछ देर के बाद गुनगुने पानी से चेहरा को साफ कर लें.

स्किन व्हाइटनिंग के लिए कॉफी मास्क

स्किन व्हाइटनिंग के लिए भी कॉफी का मास्क इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है जो त्वचा को यूवी और यूवीबी रेज के हार्मफुल इफेक्ट से बचाता है, यह त्वचा में मेलेनिन पिगमेंट को भी कम करने में मदद करता है.हाइपरपिगमेंटेशन ब्लैमिश और डार्क स्पॉट को भी कम करने में असरदार है.

कैसे बनाएं पैक

  • एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी पाउडर, एक चम्मच दही और एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं.
  • इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगा लें

इंस्टेंट ग्लो के लिए कॉफी और नींबू का फेस मास्क

इंस्टेंट ग्लो के लिए कॉफी पाउडर और नींबू का भी फेस पैक तैयार किया जा सकता है. एक चम्मच कॉफी लें और इसमें नींबू रस की कुछ बूंदों मिला दें, अब इन्हें अच्छे से मिला लें और पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे पर लगाकर 30 मिनट बाद अपना चेहरा पानी से साफ कर लें. यह पैक आपके चेहरे की गंदगी को दूर कर निखार लाएगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: बच्चों शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आहार में शामिल करें ये 10 सुपरफूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget