एक्सप्लोरर

Makeup Tips: हरतालिका तीज में इन मेकअप टिप्स को अपनाकर दिखें बेहद खास और खूबसूरत

बता दें कि यह व्रत उत्तर भारत के कई स्थानों पर रखा जाता है. इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. इस साल यह त्योहार 9 सितंबर 2021 को मनाया जाएगा.

Hartalika Teej 2021 Makeup Tips: हरतालिका तीज का व्रत महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए रखती हैं. यह त्योहार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. माना जाता है कि व्रत सभी व्रतों में सबसे कठिन माना जाता है क्योंकि यह निर्जला व्रत होता है. विवाहित स्त्रियों के साथ-साथ विवाह योग्य लड़कियां भी यह व्रत उत्तम वर पाने के लिए रखती हैं. बता दें कि यह व्रत उत्तर भारत के कई स्थानों पर रखा जाता है. इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. इस साल यह त्योहार 9 सितंबर 2021 को मनाया जाएगा. आप भी इस खास मौके पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपनाएं यह आसान मेकअप टिप्स-

मेहंदी लगाएं
भारतीय परंपरा में हमेशा मेहंदी को बहुत शुभ माना जाता है. हर तीज त्योहार में महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती है जिससे उनके हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. इसे दिन आप भी आपने हाथों पर मेहंदी लगाएं और अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं. आप मेहंदी लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से लगा सकती हैं.

चेहरे की क्लींजिंग और टोनिंग करें
जब भी आप चेहरे पर मेकअप अप्लाई करें तो इससे पहले उसे ठीक तरह से साफ जरूर कर लें. सबसे पहले चेहरे की ठीक तरह से क्लींजिंग और टोनिंग करें. इसके बाद आप चाहें तो चेहरे को बर्फ के टुकड़े से भी साफ कर सकती हैं. इसके बाद आपका मेकअप काफी देर तक टिका रहेगा.  

चेहरे की मॉइश्चराइजिंग करें
चेहरे की क्लींजिंग और टोनिंग करने के बाद इसे मॉइश्चराइज करना ना भूले. इससे चेहरे पर नमी बरकरार रहती है और यह रूखी नहीं होती है.

फाउंडेशन का करें इस्तेमाल
फाउंडेशन बेस से चेहरा स्मूथ और इवन हो जाता है. याद रखें कि फाउंडेशन लगाते वक्त अपनी स्किन टोन का ध्यान जरूर रखें.

कंसीलर और फेस फेस प्राइमर लगाएं
कंसीलर की मदद से आप अपने चेहरे के सभी दाग धब्बे छुपा सकती हैं. इसे डॉट -डॉट करके लगाएं और बाद में  स्पॉन्ज की मदद से सेट करें. इसके बाद चेहरे पर फेस प्राइमर लगाएं. यह चेहरे को सेंट लुक देता है और यह चेहरे पर मेकअप को अधिक देर रोककर रखता है.

आंखों का मेकअप करें
इसके बाद आप आई मेकअप कर सकती हैं. इसके लिए आंखों पर आईशैडो लगाएं और फिर काजल और मस्कारा लगाएं. आप कोशिश करें कि लिक्विड काजल की जगह  पेंसिल काजल का इस्तेमाल करें.

लिपस्टिक का करें इस्तेमाल
फिर आपने साड़ी से मैच करती हुई कोई भी लिपस्टिक लगा सकती है. इससे पहले चाहें तो थोड़ा मोटा लिप लाइनर भी लगा लें. 

ये भी पढ़ें-

Milk And Honey Beauty Tips: त्वचा हो गई है रूखी और बेजान, दूध और हनी का इस्तेमाल कर पाएं ग्लोइंग स्किन

Relationship Tips: क्या आपको भी अपने बेस्ट फ्रेंड से हो गया है प्यार, इन आसान टिप्स से लगाएं पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rakhi Blouse designs: राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
राखी पर ट्राई करें ये डिजाइनर ब्लाउज, सबसे अलग दिखेगा लुक
Eid Milad-un-Nabi Mehndi: ईद मिलादुन्नबी पर इन मेंहदी डिजाइंस को करें फॉलो,खूबसूरत दिखेंगे हाथ
ईद मिलादुन्नबी पर इन मेंहदी डिजाइंस को करें फॉलो,खूबसूरत दिखेंगे हाथ
First Night Gown Ideas: फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
फर्स्ट नाइट पर कैसा गाउन पहनें, किन बातों का रखें ध्यान?
15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget