एक्सप्लोरर

Fashion History: अमीर नहीं मजदूर पहनते थे Jeans.. बड़ा रोचक है इतिहास, जानें जींस के फैशन ट्रेंड बनने की कहानी

Jeans History: आज के दौर में जींस एक ऐसा कपड़ा है जिसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक पहनते हैं. हम आपको इन स्टाइलिश जींस के इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं.

History Of Jeans: घर हो या बाहर, ऑफिस हो या पार्टी, महिला हो या पुरुष, कपड़े चुनते समय सबकी फेवरेट होती है जींस. कई बार तो जींस के ब्रांड को देखकर लोग सामने वाले की हैसियत या स्टैंडर्ड का पता लगा लेते हैं. जींस किसी को भी ट्रेंडी लुक देता और स्टाइलिश बनाता है. इसे हर उम्र के लोग कैरी करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतना सख्त, पहनने में आरामदायक और मजबूत धागों की इस फैब्रिक का इतिहास (History of Jeans) क्या है. यह कैसे सबकी पसंद में शामिल हुआ और फैशन ट्रेंड कैसे बना, आइए सब बताते हैं...
 
जींस का दिलचस्प इतिहास
हर किसी की पसंदीदा जींस, जिसमें दो पॉकेट लगे होते हैं, उसे डेनिम जींस कहा जाता है. डेनिम जींस सबसे पहले अमीरों नहीं बल्कि मजदूरों के लिए बनाया गया था. साल 1873 में जैकब डेविस, जो कि टेलर था, और सैन फ्रांसिस्कों में थोक कपड़ों के  विक्रेता लिवाए स्ट्रॉस, इन दो लोगों ने मिलकर बनाया था.
 
मजदूरों के लिए क्यों बनाई गई थी जींस
तब मजदूरी करने वाले लोगों के कपड़े जल्दी फट जाते थे. मजदूर लोग अपने औजारों को अक्सर कपड़ों में ही रख लेते थे, जिसकी वजह से उनके कपड़े जल्दी फट जाते थे. ऐसे में उन्हें इस तरह के मजबूत कपड़े चाहिए थे जो बेहद मजबूत हों और जल्दी न फटें. मजदूरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिवाइस (Levi's) कंपनी के मालिक लिवाए ने एक मजबूत कपड़े को बनाया. हालांकि मजदूरों के लिए बने होने की वजह से उन्होंने खुद कभी जींस नहीं पहना. 
 
महिलाओं के जींस का इतिहास
महिलाओं के लिए जींस सबसे पहले साल 1934 में बनकर आई. नीले रंग की इस जींस को पहनने के लिए लॉन्च करने के साथ ही पोस्टर के जरिए इसका प्रचार भी जगह-जगह पर किया गया था. इसकी खास बात यह थी कि महिलाओं की इस जींस में जिप आगे की तरफ रखा गया जिसे बहुत सारे पुरुषों ने खारिज कर दिया. इस बात को लेकर लोग दो खेमों में भी बंट गए थे.  कुछ लोगों का कहना था कि इस तरह की जींस की डिजाइन ठीक नहीं है. हालांकि, इन सब तरह के विरोध होने के बावजूद लिवाइस कंपनी ने महिलाओं की जींस को बनाना जारी रखा. समय के साथ-साथ ये डिजाइन इतनी लोकप्रिय हो गई कि इसे पैंट में भी इस्तेमाल किया जाने लगा.
 
जब ब्रांड बना जींस
लिवाइस की नीले रंग की इन जींस को बनाने के लिए नील इस्तेमाल किया जाता है. आज भी युवाओं के बीच में लिवाइस ब्रांड की जींस खासा लोकप्रिय हैं. इस ब्रांड का लोगो और रेड टैब लिवाइस की पहचान है. शुरुआत में जींस के पीछे की तरफ लगाया गया कंपनी का लोगो पैच लेदर का होता था. हालांकि, कुछ समय बाद जींस की कीमत कम करने के लिए इसे दूसरी चीजों का बनाया जाने लगा.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Tricolour Look: तिरंगा पहनना है तो ऐसे करें स्टाइल, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां
तिरंगा पहनना है तो ऐसे करें स्टाइल, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां
Green Saree Makeup: ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget