एक्सप्लोरर

चमकदार त्वचा के लिए नींबू के साथ मिलाकर लगा लें ये चीज़...लोग पूछने लगेंगे खूबसूरती का राज

Lemon For Skin: नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसका इस्तेमाल चेहरे की रंगत निखारने के लिए किया जा सकता है, लेकिन कुछ चीजों के साथ नींबू का इस्तेमाल आप को नुकसान पहुंचा सकता है.

Lemon For Skin: खिली-खिली और निखरी त्वचा के लिए चेहरे को विटामिन सी की जरूरत होती है और इसका सबसे अच्छा स्रोत नींबू होता है. नींबू का रस चेहरे पर लगाने से कई फायदे हो सकते हैं .ये त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद कर सकता है.टैनिंग, पिगमेंटेशन से छुटकारा दिला सकता है. त्वचा में कसाव लाने में मदद कर सकता है. विटामिन सी त्वचा के लिए जरूरी कोलेजन प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है.लेकिन क्या आप जानते है कि नींबू के साथ और भी कई चीज़ें हैं जिन्हें मिलाकर लगाने से फायदा पहुंच सकता है..आइए जानते हैं कौन कौन सी चीज़ें मिलाकर लगाने से चेहेरे की सुंदरता बरकरार रह सकती है

नींबू में इन चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं

नींबू और चीनी-नींबू के रस में चीनी मिलाकर चेहरे को स्क्रब करने से काफी फायदा मिलता है.इससे एक्ने की समस्या में राहत मिलती है.ध्यान रहे कि जब भी नींबू और चीनी का फेस स्क्रब इस्तेमाल करने चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना ना भूलें.एक्सपर्ट के मुताबिक नींबू और चीनी स्क्रब का इस्तेमाल करने के बाद एलोवेरा जेल लगाने से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद मिलती है.

नींबू और हल्दी-चेहरे पर नींबू और हल्दी का इस्तेमाल भी कमाल कर सकता है. हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर है. ये एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है. इससे झाइयों और झुर्रियों से राहत पाई जा सकती है. इससे त्वचा में कसाव बना रहता है, त्वचा निखरी और तरोताजा नजर आती है. ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए ये फेस पैक सबसे बेहतरीन है.हल्दी और नींबू के इस्तेमाल से पहले चेहरे को क्लींजर से क्लीन करना जरूरी है. चेहरे पर क्लींजर का इस्तेमाल किए बिना नींबू और हल्दी लगाने से समस्या हो सकती है.

चावल का आटा और नींबू-चावल का आटा और नींबू वाला फेस पैक भी त्वचा के लिए बेहतरीन फेस पैक है. चावल के आटे के पोषक तत्व और नींबू जब एक साथ मिलते हैं तो इस स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं. इससे चेहरे में चमक और कसाव दोनों मिलती है, रंगत निखरती है और दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं.

ये चीज़ें नींबू के साथ कभी ना मिलाकर लगाएं

ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक नींबू के साथ सोडा, कच्चा नारियल ,बेसन, गुलाब जल, ग्लिसरीन मिलाकर त्वचा पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. नहीं तो पिंपल और झाइयों की समस्या हो सकती है. जलन और खुजली भी हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget