एक्सप्लोरर

Relationship Tips: लंबी तलाश के बाद भी नहीं मिल रहा जीवन साथी? कहीं वजह ये तो नहीं

Relationship Hacks : कई बार ऐसा होता है कि शादी का मन है लेकिन कभी सही रिश्ते नहीं मिलते तो कभी रिश्ते मिलने के बाद असमंजस की स्थिति बनी रहती है.

Relationship Tips: कई बार ऐसा होता है कि शादी का मन है लेकिन कभी सही रिश्ते नहीं मिलते तो कभी रिश्ते मिलने के बाद असमंजस की स्थिति बनी रहती है. क्या आपको भी लाइफ पार्टनर नहीं मिल रहा? क्या आप भी अकेले जीवन जीने लगे हैं? यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनकी जद्दोजहद में न जाने आज कितने युवा घिरे हुए हैं. हालांकि, ऑनलाइन डेटिंग या मैट्रेमोनियल वेबसाइट के समय में जीवनसाथी को ढूंढना बहुत मुश्किल का काम नहीं है. लेकिन कई बार वहां भी पसंद के लोग नहीं मिलते हैं. ऐसे में उन लोगों को सबसे पहले यह समझने की बेहद जरूरत है क्या वह शादी के लिए तैयार हैं. 

क्या आप शादी के लिए तैयार हैं?

पार्टनर के छोड़ जाने या ब्रेकअप से उबरने के लिए भी लोग शादी जैसे रास्ते को अपना ऑप्शन बनाते हैं, जो सरासर गलत है. उन लोगों का ऐसा मनाना है कि किसी तीसरे के आ जाने से उनका अकेलापन दूर हो जाएगा. ऐसे में अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो सबसे पहले यह सवाल खुद से पूछिए क्या आप वाकई में शादी जैसा रिश्ता निभाने के लिए तैयार हैं?

जानें क्यों नहीं मिल रहा है लाइफ पार्टनर

माना जाता है कि कुछ ज्योतिषीय कारकों की वजह से भी शादी जैसे बंधन में देर होती है, लेकिन कभी-कभार आपका व्यवहार भी एक रिश्ते को निभाने के लिए बहुत मायने रखता है. कई बार न चाहते हुए भी हमारे अंदर की झिझक, मानसिक अवसाद या बात करने के तरीके से भी शादी जैसी बात बिगड़ जाती है.

आज भी लड़कियों के लिए सुंदरता एक बड़ा पैमाना

भले ही देश आज कितना भी आगे क्यों न बढ़ रहा हो, लेकिन घर की बहू के लिए उनके दिमाग में पहले से ही एक पैमाना सेट है. अगर लड़की सुंदर है तो उसे हर कोई अपने घर की बहू बनाना चाहेगा. वहीं सांवली लड़कियों को कई बार एक लंबी चेकलिस्ट से गुजरना पड़ता है. लड़कियां कितना भी आज आगे निकल चुकी हैं लेकिन उन्हें इन परेशानियों से गुजरना ही पड़ता है.  

बार-बार रिजेक्शन

शादी जैसे रिश्ते में बार-बार होने वाला रिजेक्शन भी हमारे अंदर के आत्मविश्वास को मारने में विशेष भूमिका निभाता है, जिसके कारण भी हम शादी जैसे बंधन में नहीं बंधना चाहते.  ऐसे में अगर आप भी एक से दो बार इन चीजों को फेस कर चुके हैं, तो सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि आखिरकार ऐसे क्या कारण हैं, जिनकी वजह से आपको सामने वाला ठुकरा रहा है.  

पैसों पर तो नहीं बिगड़ रही बात

कई बार रिश्ते में आपसी तालमेल तो बैठ जाता है, लेकिन जब लेन-देन यानी दहेज की बात आती है, तो चीजें खराब होने लगती हैं. ऐसे में अगर आप होने वाले पार्टनर को देखने या मिलने जा रहे हैं तो उससे पहले होने वाले लेन-देन, पसंद नापसंद को मालूम कर लें, क्योंकि आपका एक कदम किसी को बुरी तरह परेशान कर सकता है.

ये भी पढ़ें-

Weight Loss Tips: ये 4 आदतें आपको बना देंगी स्लिम-ट्रिम, तेजी से वजन घटाने में मिलेगी मदद

Bridal Makeup Tips: जल्द होने वाली है शादी तो भूलकर भी ना करें ये गलती, पूरा लुक हो जाएगा खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
FSSAI Notice: क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
Gas Stove Cleaning: गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक
गैस चूल्हे पर जम गई है तेल-मसाले की काली परत? नोट करें मिनटों में चमकाने की ये जादुई ट्रिक
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget