एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: इस समय तक कर लें डिनर, अपने आप घटने लगेगा वजन

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए आप क्या और किस समय खाते हैं ये बहुत जरूरी है. खासतौर से आपको अपना डिनर सोने से कम से कम 3 घंटे पहले कर लेना चाहिए. जानते हैं डिनर करने का सही समय क्या है.

Dinner For Weight Loss: अगर आपको लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहना है तो आपको अपनी डाइट के साथ-साथ समय का भी बहुत ख्याल रखने की जरूरत है. कहते हैं जिंदगी में हर चीज के नियम हैं अगर आप उनके साथ खिलवाड़ करेंगे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने प़ड़ेंगे. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अच्छी सेहत सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप क्या खा रहे हैं, बल्कि आप कब खा रहे हैं इस बात पर भी निर्भर करती है. जी हां, आपके नाश्ता (Breakfast), लंच (Lunch), डिनर (Dinner), का समय आपकी फिटनेस पर काफी असर डालता है. अगर आप जब समय मिले तब खाना खाते हैं तो ये सही नहीं है. खासतौर से जब  आप वजन कम करने की (Weight Loss) की कोशिश कर रहे हैं तो आपको डाइट के साथ-साथ समय का भी ध्यान रखना जरूरी है. जानते हैं खाना खाने का सही समय क्या है. 

सोने और खाने में 3 घंटे का अंतर 

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स की मानें तो खाना खाने के बाद जब तक आपका शरीर एक्टिव रहता है शरीर कैलोरी बर्न (Calorie Burn) करता है. जो कैलौरी बर्न नहीं होती वो फैट के रूप में जमा हो जाती है. सोने से पहले खाना खाने से ब्लड शुगर (Blood Sugar) और इंसुलिन बढ़ने लगता है. इससे आपको नींद की दिक्कत हो सकती है. इसीलिए कहा जाता है कि आपका डिनर, लंच और ब्रेकफास्ट से हल्का होना चाहिए. आपको सोने से पहले करीब 3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए. देर से डिनर करने पर वजन बढ़ने (Weight Gain) लगता है. 

कहा कहते हैं रिसर्च

कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि आपको अपने शरीर को नींद के लिए तैयार होने से पहले ही डिनर खत्म कर लेना चाहिए. सोने से पहले शरीर समेटालोनिन (Melatonin) रिलीज करना शुरू कर देता है उससे पहले आपको अपना आखिरी खाना खत्म कर देना चाहिए. अंधेरा होने पर शरीर मेलाटोनिन रिलीज करने लगता है जिसका मेटाबॉलिज्म से भी संबंध है. जब आपका दिमाग सोने के लिए तैयार होता है तो खाना फैट में बदल जाता है. इससे मोटापे का खतरा बढ़ता है. 

शाम को 7 बजे तक कर लें डिनर 

वजन घटाने के लिए आपको जल्दी डिनर करना चाहिए. अगर आपको फिट रहना है तो शाम को 7 बजे तक अपना खाना खा लें. इससे पाचन तंत्र पर बेहतर होगा और आपका खाना आसानी से पच जाएगा. जल्दी डिनर करने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है. अगर आप देर से डिनर करते हैं तो खाना आंत में पड़ा रहता है, जिससे आपके पाचन पर असर पड़ता है. जल्दी डिनर करने से खाना फैट के रूप में जमा नहीं होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: दाल का पानी पीकर मोटापा घटाएं, बूस्ट करें इम्यूनिटी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
Green Saree Makeup: ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
सावन सोमवार स्पेशल: फ्रूट एंड नट खीर, व्रत में खाएं ये टेस्टी मिठाई
सावन सोमवार स्पेशल: फ्रूट एंड नट खीर, व्रत में खाएं ये टेस्टी मिठाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget