एक्सप्लोरर

आसानी से उपलब्ध करी पत्ता में स्वास्थ्य समेत खूबसूरती के भी हैं गुण, जानिए हैरतअंगेज फायदे

आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर करी पत्ता खून की बीमारी एनीमिया का अच्छा इलाज है. करी पत्ता में मौजूद फोलिक एसिड आयरन को शरीर में अवशोषित करने में मदद और आयरन बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है. उसका इस्तेमाल बहुत आसान और बाजार में सस्ते दामों में उपलब्ध है. सलाद, दाल, हरी चटनी, गुनगुना पानी में डालकर, विभिन्न पकवानों में पकाकर इस्तेमाल किया जा सकता है.

पुराने जमाने से भोजन का स्वाद और सुगंध में इजाफा के लिए इस्तेमाल की जानेवाली जड़ी बूटी करी पत्ता के अनगनित फायदे हैं. सस्ते और आसानी से उपलब्ध करी पत्ता के कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं बल्कि सिर्फ फायदे ही फायदे हैं.

विशेषज्ञों के मुताबिक करी पत्ता के इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल कम किया जा सकता है, पाचन में भी सुधार होता है, सिर दर्द, दिल की बीमारी से बचाव समेत स्किन और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी निहायत मुफीद है. करी पत्ता में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट के तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से हमारी रक्षा करने में मदद करते हैं. 

खून की कमी का इलाज

एनीमिया की समस्या शरीर में खून, आयरन और फोलिक एसिड की कमी और आयरन को शरीर में अवशोषित करने की कमजोर क्षमता के कारण पैदा होती है. आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर करी पत्ता खून की बीमारी एनीमिया का बेहतरीन इलाज है. 

शुगर लेवल संतुलित करता है

करी पत्ते का रोजाना इस्तेमाल करने पर ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है. उसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड से फूड में मौजूद स्टार्च ग्लूकोज में बदल जाता है, जिससे शुगर लेवल की मात्रा संतुलित होती है. करी पत्ता प्राकृतिक तौर पर इंसुलिन बनने की प्रक्रिया को तेज करता है. 

अतिरिक्त कोलेस्ट्रोल की मात्रा लेवल पर लाता है

ये नुकसानदेह कोलेस्ट्रोल लेवल को घटाता है और अच्छा कोलेस्ट्रोल लेवल को बढ़ाता है और शरीर को विभिन्न बीमारियों मिसाल के तौर पर दिल की बीमारी से भी बचाता है. करी पत्ता में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो खून में कोलेस्ट्रोल की सतह को कम करने में मदद करते हैं. 

बालों के लिए करी पत्ता निहायत मुफीद

करी पत्ता बालों को सफेद होने से बचाता है. बालों पर शैम्पू, कंडीशनर के इस्तेमाल की वजह से होनेवाले नुकसान को रोकता है और प्रभावित बालों को दोबारा स्वस्थ बनाता है. मृत बालों में जान डालता है, बाल गिरने से रोकता है, खुश्की से बचाता है और घना बनाने में मदद करता है.

बालों की वृद्धि के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल

करी पत्ता में विटामिन सी, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो बालों के विकास को बेहतर करने की क्षमता और बालों को गिरने से रोकने मे मदद करता है. प्रभावित बालों के इलाज और खूबसूरती बढ़ाने के लिए चंद करी पत्ता लेकर नारियल के तेल में डालें और अच्छी तरह पका लें. जब पत्तों का रंग भूरा होने लगे तो चूल्हे से उतार कर ठंडा कर लें और उसे हफ्ते में कम से कम तीन बार लगाए. मात्र 15 दिन के इस्तेमाल से ही हैरतअंगेज नतीजे देखने को मिलेंगे. इसके अलावा, करी पत्ता से मास्क बनाने के लिए करी पत्ता को पीस कर उसमें दही मिला दें. उसके बाद पेस्ट को बालों पर भी लगाया जा सकता है. 

सेहत के संपूर्ण फायदों के लिए मात्र 2 लौंग का कमाल, रोजाना सुबह खाकर उठाएं हैरतअंगेज लाभ

Samantha Akkineni ने खूबसूरती का खोला राज, फेयरनेस फेस पैक के लिए इस सामग्री का करती हैं इस्तेमाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z vs Millennials : क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Ear Care Tips: क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
क्यों बारिश के मौसम में बंद हो जाते हैं कई लोगों के कान, जानिए इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Benefits Of Matcha Tea: ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
ग्रीन-टी का जमाना गया! अब वजन घटाने के लिए सेलिब्रिटीज क्यों पी रहे हैं हरी 'माचा चाय'?
Gastro Shield Diet: पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 
पेट को कभी बूढ़ा नहीं होने देगी ये नई 'गैस्ट्रो-शील्ड' डाइट, जानें 40 की उम्र के बाद क्यों है जरूरी 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget