एक्सप्लोरर

गर्मियों में दमकती-चमकती त्वचा के लिए लगाएं सूखे गुलाब से बने ये फेस पैक

गर्मियों में त्वचा को सुंदर बनाए रखना है और आप ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करना चाहती हैं तो इसके लिए हम आपको सूखे गुलाब की पंखुड़ियों से फेस पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं, और इसके फायदे भी बता रहे हैं.

Dried Rose Petal Face Pack: गर्मियों का मौसम आने वाला है ऐसे में सेहत के साथ-साथ त्वचा का भी खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है. गर्मी के मौसम में अधिक तापमान, उमस का असर त्वचा पर पड़ता है. इससे त्वचा में जलन और खुजली जैसी समस्या पैदा हो जाती है. धूप के संपर्क में आने से टैनिंग हो जाती है और मानो जैसे चेहरे की रंगत कहीं खो जाती है. चेहरा डल और खराब दिखने लगता हैं. ऐसे में अगर आपको गर्मी के मौसम में त्वचा का नेचुरल तरीके से ख्याल रखना है तो आप गुलाब की पंखुड़ियों से बना फेस पैक लगा सकती हैं. इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी, जलन, रेडनेस, टैनिंग सब दूर करने में मदद मिलेगी...आइए जानते हैं कैसे बनता है ये फेस पैक

इन फेस पैक से पाएं निखरी त्वचा

गुलाब की पंखुड़ियां और शहद का फेस पैक

सूखे गुलाब की पंखुड़ियां और शहद का फेस पैक लगाने से चेहरा कोमल और चमकदार बनेगा. त्वचा मॉइश्चराइज होगा, और चेहरे पर निखार भी आएगा. इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर बना लें इसमें शहद मिलाएं. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. आधे घंटे के बाद चेहरे को नार्मल पानी से धो लें.

गुलाब की पंखुड़ियां और दूध का फेस पैक

गर्मियों में त्वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियां और दूध से बना फेस पैक लगा सकती है. इसके लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर बना लें, इसमें दूध मिलाएं और अपने चेहरे पर लगा लें, इससे चेहरे की खूबसूरती बनी रहेगी रंगत में भी सुधार आएगा. जलन से आराम मिलेगा.

गुलाब की पंखुड़ियां और चंदन का फेस पैक

गर्मियों में अक्सर टैनिंग की समस्या हो जाती है.धूप लगने की वजह से त्वचा में जलन और थकान भी बनी रहती है. इसके लिए आप गुलाब की पंखुड़ियां और चंदन मिलाकर फेस पैक बनाएं.इसके लिए कटोरी में गुलाब की पंखुड़ियों और चंदन का पाउडर ले लें. अब इसमें गुलाब जल डालें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी, टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा, और थकान भी दूर होगी.

गुलाब की पंखुड़ियां और नारियल तेल का फेस पैक

गुलाब की पंखुड़ियां और नारियल तेल से बना फेस पैक भी कमाल कर सकता है. इसके लिए दो चम्मच नारियल तेल में 4 से 5 चम्मच गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर मिलाएं. आप इस में लैवंडर ऑयल भी मिला सकती हैं. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. 15 से 20 मिनट के बाद से साफ कर लें. इससे त्वचा को नमी मिलेगी,चमक और खूबसूरती भी बढ़ेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget