एक्सप्लोरर

खाने के बाद मैदा आंतों में चिपक जाती है? क्या वाकई में ऐसा होता है, जानें इसकी सच्चाई

बाजार में खाने की जो चीजें बनती हैं. उनमें ज्यादातर चीजें मैदा से बनी होती है. मैदा को लेकर आम लोगों में धारणा है कि वह खाने के बाद आंतों में चिपक जाती है. क्या सच में ऐसा होता है?

आजकल बच्चों और युवाओं को बाहर का खाना खाने का बड़ा शौक होता है. लेकिन बाहर खाने की जो चीजें बनती हैं उनमें ज्यादातर चीजें मैदा से बनी होती है. फिर चाहे वह पिज़्ज़ा हो, छोले भटूरे हो या मोमोज हों.  ज्यादा मैदा खाना  शरीर के लिए अच्छा नहीं होता. ज्यादा मैदा खाने से  वजन बढ़ने लगता है. और तो और मैदा को लेकर कहा यह भी जाता है कि यह आंतो से चिपक जाती है. क्या सच में मैदा खाने के बाद आतों से चिपक जाती है.   एक्सपर्ट्स का क्या मानना है इस बारे में चलिए जानते हैं. 

मैदा आंतों में नहीं चिपकती 

मैदा को लेकर आम लोगों में जो धारणा है कि वह खाने के बाद आंतों में चिपक जाती है. इसको लेकर न्यूट्रिशनिस्ट अमिता गदरे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने वीडियो जवाब दिया है. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि मैदा आंतों में नहीं चिपकती है. इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि जब हम मैदा खाते हैं तो हम उसे पका कर खाते हैं.  पकाने के बाद जब मैदा खाते हैं तो वह पेट में आसानी से घुल जाती है और पच जाती है. 

इसलिए मैदा के बारे में यह कहना कि वह आंतों में चिपक जाती है. यह गलत है. हालांकि अगर आप ज्यादा मैदा खाते हैं. तो फिर इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो सकता है. क्योंकि मैदा में फाइबर बहुत कम होता है. और इसमें स्टार्च ज्यादा होता है. जिसके चलते आपको एसिडिटी, पेट दर्द और कब्ज जैसी दिक्कत हो सकती है.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amita Gadre | Nutritionist (@amitagadre)

 

मैदा खाते वक्त इन चीजों का रखें ध्यान 

अगर आप एक तय मात्रा में मैदा खाते हैं. तो इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी. लेकिन फिर भी जब आप मैदा से बनी चीजें खा रहे हों. तो आप उसके साथ ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खाएं. क्योंकि गेहूं से जब मैदा को बनाया जाता है. तब उसमें से फाइबर निकाल दिया जाता है.

और फाइबर ना होने के कारण इसके  डाइजेस्ट होने में दिक्कत होती है. सब्जियों में फाइबर होता है इसलिए सब्जियां खाने के बाद इस यह आसानी से पच सकती है. लेकिन मैदा खाने के बाद अगर आपको पेट से जुड़ी कोई दिक्कत हो रही है तो फिर आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: शराब को कम करना या बंद करना अच्छे फिटनेस के लिए जरूरी, इसमें नहीं होता कोई भी पोषक तत्व

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget