एक्सप्लोरर

धनतेरस 2017: धनतेरस के दिन कैसे करें पूजा और रखें किन बातों का ख्याल

आज हम आपको बताएंगे कैसे धनतेरस पर घर आएंगी लक्ष्मी. साथ हीये भी बताएंगे कि धनतेरस पर कैसे करें पूजा और रखें किन बातों का ख्याल.

नई दिल्लीः दीवाली पांच दिन तक मनाई जाती है. दीवाली के त्योहार की शुरूआत होती है धनतेरस से यानी धन त्रयोदशी से. आज धन त्रयोदशी है, इसीलिए आज से दीवाली प्रारंभ होती है. आज हम आपको बताएंगे कैसे धनतेरस पर घर आएंगी लक्ष्मी. साथ ही गुरूजी ये भी बताएंगे कि धनतेरस पर कैसे करें दान जिससे खुश होंगी लक्ष्मी जी. चलिए जानते हैं धनतेरस के दिन कैसे करें पूजा और रखें किन बातों का ख्याल.

धनतेरस का मतलब दो तरीकों से लिया जाता है- झाडू खरीदने का वि‍धान – पहला, इस दिन दीपावली की शुरूआत होती है तो इस दिन घर की साफ-सफाई करना जरूरी होता है. क्‍या आप जानते हैं धनतेरस पर झाडू खासतौर पर खरीदी जाती है. धनतेरस के दिन झाडू खरीदने का वि‍धान घर की साफ-सफाई से लिया जाता है.

धनतेरस से श्री विष्णु जी, भगवान राम और मां लक्ष्मी के पांव आपके द्वार पर पड़ने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में घर साफ-सुथरा होना चाहिए. इसलि‍ए धनतेरस का दिन साफ-सफाई का दिन माना गया है.

यमदिवस – दूसरा, धनतेरस को स्वास्थ्य लाभ का त्योहार भी माना जाता है. आज के दिन यमराज की पूजा भी होती है. आज के दिन को यमदिवस भी कहा जाता है.

बेशक, आज हर त्योहार में बाजार बहुत हावी है लेकिन आपको त्योहार की दिव्यता और आवश्यकता को नहीं भूलना चाहिए. आज के दौर के हर त्योहार के पीछे के तत्व को जरूर समझें.

आज के दिन यमराज से बचने के लिए पूजा की जाती है. स्वास्थ्य वृद्धि के लिए आज पूजा की जाती है. लेकिन ये भी ध्यान रखें कि यमराज यानि असुरों की पूजा विशेष समय पर की जाती है.

आज के दौर में झाडू, दीप और बर्तनों की जगह सोने-चांदी ने ले ली है. लेकिन त्योहार के तत्व को भूलकर पूजा करने से लाभ नहीं होगा.

धनतेरस पर ये सामान जरूर खरीदें-

  • झाडू, पोछा और साफ-सफाई का सामान जरूर लें.
  • घर को सुगंधित करने वाला सामान जरूर खरीदें.
  • मिट्टी वाले दीपक ही जलाएं.
  • पांच ऐसे बर्तन खरीदें जिसमें आप अपने भगवान को भोजन अर्पित कर सकें. कटोरी, थाली, जग, चम्मच जैसी चीजें खरीद सकते हैं.
  • अगर आपकी क्षमता है तो आप चांदी या तांबे का बर्तन खरीदें. चांदी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है. चांदी रक्त शोधक है. फूल का बर्तन भी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है.
  • पांच दिन के त्योहारों की शुरूआत होने के कारण आज कई तरह के दीप और बर्तन खरीदें जाते हैं.
  • आज के दिन एल्यूमिनियम के बर्तन में खाना खाने से बचें. एल्यूमिनियम खाने को जहरीला बनाता है.
  • स्टील का बर्तन भी बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं होता.
  • आज के दिन भगवान जी के लिए कुछ जरूर खरीदें. इसमें दीपक, वस्त्र, त्रि‍शुल भी खरीद सकते हैं.
  • कुछ लोग नई प्रतिमाएं घर में लाते हैं. पुरानी टूटने पर ही नई प्रतिमाएं घर में लाएं.
  • आज के दिन मिठाईं खरीदें लेकिन खोएं की मिठाई लेने से बचें.
  • खील, बताशे, परवल जैसी चीजें भी आज ही खरीदें.
  • आज अपने घर के साथ-साथ किसी जरूरतमंद के लिए भी सामान खरीद कर लाएं.

आज के दिन दो तरह की पूजा होती है- प्रदोष काल की पूजा और वृषभ काल की पूजा. इन दोनों ही पूजाओं का वि‍शेष महत्व है. राहुकाल- दोपहर 02.55 से 4.20 तक प्रदोष काल की पूजा का समय है शाम 6.10 से 7.52 तक. वृषभ काल की पूजा का समय है शाम 7.52 से 9.52 तक का.

कैसे करें पूजा- प्रदोष काल की पूजा- इस पूजा में भगवान शिव का अभि‍षेक किए बिना उनकी उपासना करनी है. वो चाहे रूद्र मंत्र से करें या महामृत्यनजंय मंत्र से. घर के लोगों को स्वास्थ्य अच्छा करने और अकाल मृत्यु से बचाने के लिए ये पूजा की जाती है.

  • प्रदोष काल की पूजा के लिए लोटे या बर्तन में अनाज भरकर अपने घर के बाहर द्वार पर एक दीपक के साथ रखें. अनाज दो-तीन प्रकार का हो सकता है. कुछ मीठा भी रखें. अनाज इतना हो कि कोई गरीब पेट भरकर खा सके.
  • कम से कम 5 दीएं जलाएं. 5 दीएं नहीं हैं तो एक बड़ा दीपक जला लें. दीपक आटे का बना हो या फिर उसे घर पर ही बनाएं. मिट्टी का दीपक आखिरी विकल्प होना चाहिए.
  • बड़ा दीपक एक और चार छोटे दीपक होंगे. सभी में सरसों का तेल डालें. बड़ा दीपक चार बत्तियों वाला होना चाहिए.
  • भगवान शिव की पूजा-आराधना करते हुए इस मंत्र का जाप करें- ‘ॐ रुद्राय नमः’. या फिर महामृत्युं जय मंत्र का जाप करें.

वृषभ काल की पूजा- वृषभ काल के दौरान कोई भी शुभ काम शुरू किया जा सकता है. इस समय आप स्वास्थ्य के लिए भी जप कर सकते हैं. घर की खुशहाली के लिए अपने ईष्ट का नाम लीजिए. ईष्ट का जाप करने से सकारात्मकता आती है.

नोट: ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Leftover idli recipe: रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget