एक्सप्लोरर

Dengue Situation Report Worldwide: भारत के अलावा क्या यूके, अमेरिका में भी डेंगू फैला हुआ है?

हर साल की तरह भारत, भारत के पड़ोसी देश के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में डेंगू ने हाहाकार मचाकर रखा है.

Dengue Situation Report Worldwide: हर साल की तरह भारत, भारत के पड़ोसी देश के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में डेंगू ने हाहाकार मचाकर रखा है. भारत के अलावा पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी डेंगू बुखार से लोगों का हाल बेहाल है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल बांग्लादेश में डेंगू से मरने वालों की संख्या पीछले साल से 4 गुना ज्यादा है. डेंगू संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है. यह एक ऐसी बीमारी है जो शिशुओं, छोटे बच्चों और वयस्कों को प्रभावित करती है. जिसमें हल्के बुखार से लेकर अत्यधिक तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और दाने जैसे लक्षण होते हैं. यह बीमारी गंभीर डेंगू में बदल सकती है, जिसमें सदमा, सांस लेने में परेशानी, गंभीर रक्तस्राव और/या गंभीर अंग क्षति शामिल है. इस बीमारी का एक मौसमी पैटर्न है. बरसात के महीने में यह बीमारी काफी ज्यादा फैलता है. 

अमेरिका और यूके देश में इस वजह से बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

अमेरिका से लेकर यूरोपियन कंट्री में भी डेंगू और चिकनगुनिया के मामले आए दिन आते रहे हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यूरोपियन देशों के लिए एलर्ट जारी किया है. क्योंकि साल 2010 के बाद से ही यूरोपियन देशों में डेंगू और चिकनगुनिया के आए दिन नए मामले सामने आते रहते हैं. अनुमान है कि मच्छर लगभग 22 योरोपीय देशों में उपस्थित है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन जलवायु परिवर्तन मुख्य कारण है. आवाजाही में वृद्धि, शहरीकरण, जल वह साफ-सफाई भी डेंगू के मामले बढ़ने के कारण हो सकते हैं. 

डेंगू के इन लक्षणों के प्रति रहें अलर्ट  

एक्सपर्ट कहते हैं कि डेंगू के मच्छर के काटने के एक हफ्ते के भीतर मरीज के शरीर पर डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं. इसलिए इनकी पहचान जरूरी है. हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि डेंगू के लक्षण बिलकुल एक जैसे नहीं होते और कभी कभी ये मरीजों पर अलग अलग तरह से दिखते हैं. 
 
डेंगू होने पर मरीज को तेज बुखार आता है.बॉडी का टेंपरेचर 101 से लेकर 104 डिग्री फॉरेनहाइट तक जा सकता है. ये बुखार तीन से चार दिन तक रहता है और ऐसा होने पर मरीज को डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए. 
 
तेज बुखार के साथ साथ डेंगू के मरीज को सिर में तेज दर्द होता है. मरीजों को आंख के पास और पीछे की तरफ और कनपटी के पास तेज दर्द होता है असहनीय होता है. मरीजों को दर्द के साथ साथ आंखों के अंदर भी दर्द महसूस होता है औऱ आंख खोलने में भी दिक्कत होने लगती है.  
डेंगू बुखार होने से कुछ दिन पहले मरीज के शरीर पर लाल दाने यानी पिंक पैचेज दिखने लगते हैं. पहले ये पेट और पीठ से शुरु होते हैं और फिर पूरे शरीर में फैल जाते हैं. ये दाने खुजली करते हैं औऱ इनमें जलन भी होती है. 
 
डेंगू के प्रारंभिक संकेतों में हड्डियों में तेज दर्द होना भी शामिल है. हड्डियों के साथ साथ मरीज की मांसपेशियों मे भी बहुत ज्यादा दर्द होता है और यहां तक कि मरीज दर्द से कराहने लगता है. इसलिए डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा गया है. 
 
अगर मरीज बुखार के साथ साथ कमजोरी और थकान महसूस कर रहा है तो ये डेंगू का एक लक्षण है. इस दौरान प्लेटलेट्स गिरने से मरीज की इम्यूनिटी कम हो जाती है और वो बहुत थकान और कमजोरी फील करता है. 
 
डेंगू बुखार के बीच में ही मरीज को नाक या मसूड़े से खून बहने लगे तो समझिए कि डेंगू घातक हो रहा है. हालांकि ये संकेत कम मरीजों में देखने को मिलता है लेकिन अगर ये दिखे तो तुरंत इमरजेंसी में कॉन्टेक्ट करना चाहिए.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Relationship Cheating: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अचानक हुई गलती नहीं, जानें क्या कहती है रिसर्च
How To Make Puffed Poori: पूड़ी नहीं फूलती? बेलते वक्त ये गलती तो नहीं कर रहे आप
पूड़ी नहीं फूलती? बेलते वक्त ये गलती तो नहीं कर रहे आप
Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
Mosquito Control Tips: बारिश में घर में बढ़ रहे हैं मच्छर-मक्खी, तुरंत अपनाएं ये उपाय
बारिश में घर में बढ़ रहे हैं मच्छर-मक्खी, तुरंत अपनाएं ये उपाय

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget