एक्सप्लोरर

Coronavirus: क्या है लॉन्ग कोविड और कैसे इससे मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ा रहा बुरा असर, लक्षणों को ऐसे पहचानें

लॉन्ग कोविड की हालांकि कोई वैज्ञानिक परिभाषा नहीं है लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इसके लक्षण उन लोगों पर भी स्ट्राइक कर सकते हैं जिन्हें हल्का कोविड है.

कोरोना संक्रमण के ज्यादातर मामले 3 से 4 सप्ताह में हल हो जाते हैं लेकिन अधिकतर कोविड-19 मरीजों में लंबे समय तक कोविड रहता है. लंबे समय से कोविड-19 के शिकार लोगों पर मानसिक रूप से बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है. यह कई हफ्तों तक रह सकता है और रिकवरी को भी प्रभावित करता है. लॉन्ग कोविड की हालांकि कोई वैज्ञानिक परिभाषा नहीं है. दरअसल कोविड से ठीक होने के बाद भी लक्षणों का लॉन्ग टर्म अनुभव ही लॉन्ग कोविड कहा जा सकता है.

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि लक्षण उन लोगों पर भी स्ट्राइक कर सकता है जिन्हें हल्का कोविड है. पहले की स्टडीज से भी यह पता चला है कि लॉन्ग कोविड की उपस्थिति उन लक्षणों से भी निर्धारित की जा सकती है जो मरीज में अक्सर संक्रमण के पहले सप्ताह में विकसित होते हैं. यहां हम आपको कुछ सबसे कॉमन लॉन्ग कोविड लक्षणों के बारे में बता रहे हैं

थकान

वे लोग जो कोविड के शिकार हुए हैं उन्हें दूसरों के मुकाबले थकान बहुत ज्यादा रहती है. थकान उन लोगों को भी महसूस हो सकती है जिनमे कविड के हल्के लक्षण मिले हैं. वहीं कोरोना संक्रमित होने के बाद थकान और थकावट को ठीक होने में सबसे अधिक समय लगता है. इसलिए, शरीर के लिए पर्याप्त आराम करना बेहद जरूरी है. इसके साथ ही लिक्विड डाइट लेना आवश्यक है. कोरोना संक्रमण से उबरन के लिए एक अच्छा आहार लें और ठीक होने के बाद ही काम पर जाएं ऐसा करने से मामला और बिगड़ जाएगा।

मांसपेशियों में दर्द

लॉन्ग कोविड मरीज अक्सर मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द और कमजोरी की शिकायत करते हैं. कुछ कोविड मरीजों में मांसपेशियों में दर्द के साथ ही बॉडी पेन भी हो सकता है. दरअसल  ऐसा वायरस से मांसपेशियों के तंतुओं को नुकसान और शरीर में असामान्य ऊतक टूटने के कारण होता है.

दिल को नुकसान

लॉन्ग कोविड मरीजों में आंतों, किडनी, फेफड़ों और दिल को नुकसान पहुंच सकता है. इनमें रिकवरी के बाद डिप्रेशन, बैचेनी के मामले भी देखने को मिल रहे हैं.

सांस लेने में तकलीफ

सांस लेने में तकलीफ, या सांस लेते समय किसी भी तरह के दर्द या परेशानी का अनुभव होना कोविड के लक्षणों के खराब होने का संकेत हो सकता है. यह लंबे समय तक भी बना रह सकता है और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है. चूंकि COVID-19 फेफड़े की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है और यह छाती और फेफड़ों के मार्ग पर अतिरिक्त दबाव डालता है, इसलिए सांस की तकलीफ और सीने में दर्द आमतौर पर अनुभव किया जा सकता है. ऐसे में एक बीमार, तनावपूर्ण शरीर को जरूरी कार्यों को करने में अधिक समय लगता है और यह खासतौर पर किसी ऐसे व्यक्ति के लिए बुरा हो सकता है जो पुराने फेफड़ों के संक्रमण और श्वसन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं.

ऑर्गन्स पर असर

लॉन्ग कोविड युवाओं और स्व्स्थ लोगों के ऑर्गन्स को भी डैमेज कर सकता है. हाल ही में हुई एक स्टडी में भी यह बात कही गई है. स्टडी के मुताबिक, कोरोना संक्रमित लो- रिस्क ग्रुप वाले मरीजों के 4 महीने बाद कई आर्गन्स को नुकसान मिला है.

ये भी पढ़ें

स्टडी में खुलासा, लार के सेल्फ क्लेटेड सैंपल से भी कोविड-19 को प्रभावी रूप से किया जा सकता है डायग्नोस

Health Tips: लो कार्ब्स डाइट की मदद से वज़न घटाना होगा आसान, बस जोड़ें अपनी डाइट में इन फ़ूड आइटम्स को

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget